Mulank 1 Ank Jyotish Rashifal 2026: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी वर्ष, किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, वह जन्मांक 1 में आते हैं। इसे ही मूलांक कहा जाता है। अंक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जो आत्मबल, प्रसिद्धि, राजनीति, भूमि और धन का कारक हैं।
जन्मांक 1 वाले सुंदर शरीर वाले, सफल और प्रभावशाली होते हैं। ये लोग सेना, पुलिस, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन और जमीन से जुड़े व्यवसाय में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। साल 2026 के अंकों का योग भी 1 है, जो अंक 3 और अंक 9 का मित्र माना जाता है। यह साल आपके लिए उन्नति, सफलता और नए आयाम गढ़ने वाला रहेगा। आइए जानते हैं कि जीवन के विभिन्न पहलुओं के लिए साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है?
साल 2026 में मूलांक 1 वालों का करियर कैसा रहेगा?
यह करियर में उन्नति का साल है। मीडिया, फिल्म, टीवी, मैनेजमेंट और लॉ फील्ड वाले खूब सफल रहेंगे। बैंकिंग, आईटी और मीडिया जॉब में बदलाव या तरक्की के योग हैं। प्रशासनिक सेवा वाले बहुत लाभ कमाएंगे। 17 अप्रैल से 8 जुलाई तक थोड़ा संघर्ष रहेगा। मई, अगस्त, सितंबर और नवंबर महीने शानदार हैं। जॉब चेंज चाहते हैं तो 2-3 मार्च से 1 दिसंबर तक का समय बेस्ट है। कुल मिलाकर करियर में नए आयाम गढ़ेंगे।
साल 2026 में मूलांक 1 वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
नया साल आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा। बीते वर्षों की तुलना में हेल्थ बहुत बेहतर रहेगी। हड्डी, रक्त विकार, न्यूरो समस्या, ब्लड प्रेशर या शुगर वाले फरवरी तक सावधानी रखें। 5 अप्रैल 2026 के बाद स्वास्थ्य सुख शानदार हो जाएगा। अगस्त में थोड़ा एलर्ट रहें। कुल मिलाकर साल स्वास्थ्य के लिए मंगलमय रहेगा।
साल 2026 में मूलांक 1 वालों की लव और मैरिड लाइफ कैसी रहेगी?
इस साल आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 10 मार्च से 19 सितंबर के बीच प्रेम विवाह के मजबूत योग हैं। वैवाहिक जीवन बहुत बेहतर और सुखद रहेगा। कुल मिलाकर प्यार और दाम्पत्य सुख का साल है।
साल 2026 में मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
यह साल धन प्राप्ति का है। 19 मार्च से 28 जून और 19 जुलाई से 10 नवंबर तक धनागमन से बहुत प्रसन्न रहेंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
साल 2026 में मूलांक 1 वालों का शुभ समय क्या रहेगा?
19 फरवरी तक थोड़ा संघर्ष रहेगा। 19 मार्च से जून तक, जुलाई और दिसंबर महीने बहुत शुभ हैं।
साल 2026 में मूलांक 1 वालों के लिए उपाय
भगवान सूर्य की रोज उपासना करें। हर सुबह सूर्य को जल अर्घ्य दें। हर रविवार आदित्य हृदय स्तोत्र के 3 पाठ करें। अन्न दान करते रहें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का रोज कम से कम 108 बार जप करें। गाय को गुड़ खिलाएं। सूर्य के बीज मंत्र जपें। 2026 आपके लिए सफलता, सम्मान और समृद्धि का साल है। बस मेहनत और विश्वास बनाए रखें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
