अध्यात्म

आज का अंकफल, 1 January 2026: किन बर्थडेट्स वालों के लिए शानदार रहेगा साल 2026 का पहला दिन, जानिए 1 जनवरी के अंकफल से

Aaj Ka Ank Jyotish (आज का अंकफल) 1 January 2026 (गुरुवार): आज नव वर्ष 2026 का पहला दिन है। यह सूर्य का साल है, क्योंकि साल 2026 के अंकों का योग 1 है। वहीं, आज 1 जनवरी भी है। इसका अर्थ है कि आज के दिन सूर्य का डबल प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Image

1 जनवरी 2026 का अंकफल

आज का अंकफल 1 January 2026 (गुरुवार): आज से नव वर्ष 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर आया है। आज का दिन अंक ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। साल 2026 के अंकों का योग 1 है और आज की तारीख भी 1 है। अंक 1 को यश, प्रतिष्ठा, धर्म और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अंक 1 का स्वामी सूर्य है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का कारक ग्रह है। इस कारण आज के दिन पर सूर्य की डबल एनर्जी देखने को मिलेगी।

आज की तारीख के अंकों का योग 03 बन रहा है, जिसका स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु ज्ञान, भाग्य, आस्था और सही मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता है। सूर्य और गुरु दोनों ही शुभ ग्रह हैं और इनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, मान-सम्मान और उन्नति के योग बनाता है। इसके साथ ही मंगल और सूर्य परम मित्र ग्रह माने जाते हैं, जिससे आज के दिन ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कुल मिलाकर नव वर्ष 2026 का पहला दिन अंक ज्योतिष के अनुसार शुभ संकेत दे रहा है। आज का दिन आध्यात्मिक सोच, सकारात्मक शुरुआत और नए संकल्प लेने के लिए अच्छा माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार सभी मूलांक वालों के लिए नव वर्ष 2026 का पहला दिन कैसा रहने वाला है?

जॉब और व्यवसाय में सूर्य और राहु का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। मूलांक 2 और 4 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। उदर या नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 3 और 5 वाले व्यक्ति जॉब में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

गुरु और सूर्य जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

बैंकिंग, रियल एस्टेट, मीडिया और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 1 और 9 से पार्टनरशिप में शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 4 और 7 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

व्यवसाय में सफलता का दिन है। शनि और मंगल का सपोर्ट मिलेगा। हार्ट के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। मूलांक 1 और 9 वाले हेल्पफुल रहेंगे। नेत्र के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। शनि और सूर्य सपोर्टिंग हैं। मंगल और गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 80%

मंगल और सूर्य का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 3 और 9 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article