अध्यात्म

Mulank 5 Ank Jyotish Rashifal 2026: महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए मूलांक 5 के अंकफल से

Mulank 5 Rashifal Ank Jyotish 2026, Lucky Number 5 Yearly Numerology Prediction in Hindi: जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14, 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। अंक 5 के स्वामी बुध हैं। मूलांक 5 वालों के लिए साल 2026 अच्छा रहेगा या खराब, ये आप वार्षिक अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 5 वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है?

Image

मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

Mulank 5 Ank Jyotish Rashifal 2026: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका जन्मांक 5 है। अंक 5 के स्वामी बुध हैं। जन्मांक 5 वाले मैनेजमेंट सर्विस, उच्च प्रशासन, राजनीति और न्यायिक सेवाओं में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। ये बहुत प्रखर वक्ता होते हैं। शुक्र और शनि ग्रह इनके मित्र ग्रह हैं। साल 2026 का प्रभावी अंक 1 है, जो सूर्य का है। यह साल आपके लिए उन्नति, सफलता और नए अवसरों का रहेगा। आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है?

साल 2026 जन्मांक 5 वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?

इस साल जॉब में लाभ मिलने वाला है। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। 11 जून से 23 अगस्त तक पदोन्नति या जॉब चेंज के मजबूत योग हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। कई स्रोतों से धन आएगा। बैंकिंग, आईटी, फिल्म और पत्रकारिता से जुड़े लोग बहुत सफल रहेंगे। कुल मिलाकर करियर में बड़ा लाभ होगा।

साल 2026 में जन्मांक 5 वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 19 फरवरी से 28 अप्रैल तक थोड़ी दिक्कत हो सकती है। स्किन और हड्डी से जुड़ी समस्या आ सकती है। 28 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य शानदार हो जाएगा। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

साल 2026 जन्मांक 5 वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?

आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 14 फरवरी के बाद युवाओं को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। विवाह के रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 जनवरी से 22 फरवरी तक थोड़ा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का सितंबर से नवंबर तक ध्यान रखें। कुल मिलाकर प्रेम और दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।

साल 2026 में जन्मांक 5 वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

23 जनवरी तक थोड़ी आर्थिक परेशानी रह सकती है। 23 अप्रैल के बाद धन आगमन के शानदार योग बनेंगे। अगस्त, सितंबर और नवंबर के बाद जमीन या मकान खरीद सकते हैं। नया वाहन आएगा। स्वर्ण और हीरे के गहने खरीदेंगे। धन अच्छे कार्यों में लगेगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

साल 2026 में जन्मांक 5 वालों के लिए शुभ समय

17 जनवरी से 18 मार्च तक, 22 मई से 23 जून तक, अगस्त और नवंबर महीने बेहतर हैं। अक्टूबर से दिसंबर तक का समय बहुत शुभ है। कुल मिलाकर साल मंगलमय रहेगा।

साल 2026 में जन्मांक 5 वालों के लिए उपाय

हर रोज श्री गणेश उपासना करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। हर बुधवार गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। बुधवार गाय को पालक खिलाएं। मूंग दान करें। गरीबों में वस्त्र-कंबल बांटें। बुध, शुक्र और शनि के बीज मंत्र जपें। श्री भैरव उपासना करें। बटुक भैरव स्तोत्र पाठ करें। कुत्ते को रोटी दें। पक्षियों को दाना-पानी दें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article