अध्यात्म

Mulank 6 Ank Jyotish Rashifal 2026: महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए मूलांक 6 के अंकफल से

Mulank 6 Rashifal Ank Jyotish 2026, Lucky Number 6 Yearly Numerology Prediction in Hindi: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है उनका जन्मांक 6 होता है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। मूलांक 6 के लोगों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है, यह आप अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि जीवन में सभी पहलुओं के लिए साल 2026 मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा?

Image

मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026

Mulank 6 Ank Jyotish Rashifal 2026: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका जन्मांक 6 होता है। अंक 6 के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र फिल्म, मीडिया, प्रेम और वैभव के कारक ग्रह हैं। बुध और शनि इनके मित्र ग्रह हैं। ओपल और हीरा शुक्र के रत्न हैं।

जन्मांक 6 वाले फिल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि और प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। शुक्र प्रेम का कारक है, इसलिए इस जन्मांक के व्यक्ति का भाग्योदय अक्सर विवाह के बाद होता है। साल 2026 सूर्य का साल है। यह साल आपके लिए बहुत मंगलमय और सुखद रहेगा। आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं के लिए कैसा रहने वाला है?

साल 2026 जन्मांक 6 वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?

यह साल करियर के लिए बहुत शानदार रहेगा। 15 फरवरी से 6 अप्रैल, जून और अगस्त से नवंबर तक सफलता मिलेगी। सितंबर से नवंबर और मई से जुलाई तक विदेश जाने के मजबूत योग हैं। जून से सितंबर तक पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर आएंगे। व्यवसाय में धन लाभ होगा। रियल एस्टेट और राजनीति से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर करियर में उन्नति होगी।

साल 2026 में जन्मांक 6 वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

यह साल स्वास्थ्य के लिए वैसे तो बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन की समस्या शुक्र दे सकता है। 16 अप्रैल से 6 जून तक थोड़ा सावधान रहें। बीपी और शुगर वाले 15 सितंबर के बाद अलर्ट रहें। बीपी, साइनस और हृदय रोग वाले फरवरी से मार्च तक अपना ध्यान रखें। योग-ध्यान करें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर रहेगा।

साल 2026 जन्मांक 6 वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?

लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। 12 मार्च के बाद विवाह के संयोग बनेंगे। 24 फरवरी तक लव लाइफ को संभालकर रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 फरवरी से 15 मार्च और सितंबर में थोड़ा तनाव हो सकता है। कुल मिलाकर लव और दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

साल 2026 में जन्मांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

24 जनवरी के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मकान, गोल्ड, शेयर और रियल एस्टेट में निवेश करेंगे। 6 अप्रैल के बाद धन आने के शानदार रास्ते खुलेंगे। जमीन या मकान खरीदने के योग हैं। नया वाहन आएगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी।

साल 2026 में जन्मांक 6 वालों के लिए शुभ समय

फरवरी, 23 मार्च से 15 जुलाई तक और 6 सितंबर से नवंबर तक के महीने शुभ हैं। घर में कई शुभ कार्य होंगे। अगस्त, सितंबर, नवंबर और दिसंबर आर्थिक लाभ के लिए अच्छे हैं।

साल 2026 में जन्मांक 6 वालों के लिए उपाय

हर रोज सुंदरकांड का पाठ करें। हर शुक्रवार श्री सूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की पूजा श्री विष्णु के साथ करें। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। शुक्रवार को नेत्रहीन जरूरतमंद को अन्न-वस्त्र दान करें। शुक्र, शनि और बुध के बीज मंत्र जपें। पत्नी का सम्मान करें। विष्णु मंदिर जाएं और विग्रह की 4 परिक्रमा करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article