Mulank 1 to 9 Ank Jyotish Varshik Rashifal 2026: वर्ष 2026 के अंको का योग (2+0+2+6= 10=1+0= 1) (1) है। अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। बीते वर्ष 2025 के अंकों का योग 9 था, जो मंगल का नंबर था। इसी कारण पिछली साल आगजनी, युद्ध, भूकंप और मौतें अधिक हुई थीं। वहीं, साल 2026 सूर्य से प्रभावित रहेगा। इस कारण अंक 2 (चंद्रमा) और अंक 6 (शुक्र) वालों को इस साल विशेष लाभ मिलेगा। अंकज्योतिष में अंक 1, 2, 3 और 9 के स्वामी ग्रह आपस में मित्र माने जाते हैं। इस साल अंकज्योतिष के हिसाब से भारत विश्व महाशक्ति की तरफ बढ़ेगा। विश्व राजनीति में भारत मजबूत राष्ट्र बनकर उभरेगा।
अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी रहेगी। विश्व व्यापार बढ़ेगा। धर्म कार्यों में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट सितंबर और नवंबर में बहुत तेज रहेगा। सोने-चांदी के दाम बढ़ेंगे। अंक 3 (गुरु) का सपोर्ट देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगा। शुक्र फिल्म का कारक है, इसलिए अच्छी फिल्में बनेंगी। जन्मांक 1 और 9 वाले राजनीति, आईटी, मीडिया, मेडिकल और प्रबंधन में बहुत सफल रहेंगे। मूलांक या जन्मांक 1 और 9 वाले कर्मयोगी और आध्यात्मिक होते हैं। जो काम हाथ में लेते हैं, पूरा करके मानते हैं। धार्मिक गुरु, विद्यालय प्रबंधक आदि बनते हैं।
राजनीति के लिए यह अंक बहुत अच्छा है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा और पुलिस में उच्च पद मिलते हैं। शनि, शुक्र और बुध आपस में मित्र हैं। इस कारण साल 2026 में अंक 8, 6 और 5 को भी लाभ होगा। मूलांक या भाग्यांक 9 वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। 2026 में जमीन या मकान खरीदने के योग हैं। पैतृक संपत्ति सहेजेंगे। पुराने विवाद खत्म होंगे। गृह निर्माण और निवेश के लिए साल बहुत अच्छा है। अंक 1 आपको हर काम में नंबर एक रखेगा। आइए जानते हैं कि साल 2026 अन्य सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
इस साल अंक 02 और 06 का प्रभाव रहेगा। आर्थिक सुख के लिए मंगल और शुक्र का प्रभाव बहुत बेहतर रहेगा, जिससे आर्थिक सुख मिलेगा। मंगल और सूर्य मार्च और नवंबर में थोड़ी आर्थिक परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। मार्च तथा सितंबर में हेल्थ में लिवर रोग के प्रति सचेत रहें। फरवरी में परिवार में समस्या आ सकती है। बीपी और लिवर के मरीजों के लिए अप्रैल तथा जून का महीना कष्टप्रद रह सकता है।
उपाय: हनुमान जी और सूर्य भगवान की पूजा पूरे साल करें।

मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
पूरे साल चंद्रमा और सूर्य का सपोर्ट रहेगा। फिल्म, आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग सफलता प्राप्त करेंगे। जुलाई के बाद ऑफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पत्रकारिता, आईटी तथा फिल्म फील्ड के लोगों के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल है। इस वर्ष जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स सफल होंगे। व्यवसाय में प्रोग्रेस होगी।
उपाय: भगवान विष्णु और गणेश जी की उपासना करें।

मूलांक 3 का अंकज्योतिष भविष्यफल
सालभर गुरु और सूर्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा और जॉब भी अच्छे से चलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। मार्च और अप्रैल में परेशानी हो सकती है। इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप ले सकता है। इसके लिए 01 अप्रैल के बाद का समय अनुकूल है। आपकी लव लाइफ के लिए सितंबर का समय बेहतर है।
उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करें। समय-समय पर रुद्राभिषेक करें।

मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
व्यवसाय और जॉब के दृष्टि से यह वर्ष बेहतर है। आर्थिक स्थिति 23 मार्च के बाद बेहतर रहनी चाहिए। जन्मांक 01, 02 और 03 वाले मित्रों से पार्टनरशिप कर सकते हैं। धन आगमन होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा नवंबर और मई में होगी। बिजनेस ग्रोथ में कुछ नवीन कार्य होंगे।
उपाय: राहु और सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। गाय को गुड़ और पालक खिलाएं।

मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
बुध और सूर्य यश और प्रतिष्ठा देंगे। मूलांक 05 वालों के लिए 09 मार्च से 19 सितंबर व्यवसाय के लिए और जॉब में प्रमोशन के लिए जनवरी, मार्च, जून, सितंबर से दिसंबर माह तक शुभ हैं। बुध और शुक्र स्वास्थ्य और आर्थिक सुख देंगे। धन का निवेश अच्छे कार्यों में होगा।
उपाय: समय-समय पर शुभ मुहूर्त में पार्थिव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कराते रहें। कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।

मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
सूर्य और शुक्र के प्रभाव से जॉब और व्यवसाय में प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मार्च और मई माह थोड़ा कष्ट का है। शुक्र आर्थिक सुख देंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। इस वर्ष रियल एस्टेट से लाभ होगा। स्टूडेंट्स प्रगति करेंगे। बैंकिंग और आईटी फील्ड के लोग प्रगति करेंगे।
उपाय: शुक्र का उपाय करें। माता-पिता की सेवा करें। समय-समय पर पौधरोपण करें। अन्न दान करते रहें। जीवनसाथी का सम्मान करें।

मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
केतु और शुक्र आर्थिक उन्नति देंगे। गुरु जॉब और व्यवसाय में लाभ देंगे। केतु धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। इस वर्ष आप खूब धार्मिक यात्रा करेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। कुछ नई आर्थिक योजनाएं लाभान्वित करेंगी। मार्च में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस वर्ष के अंक स्वामी सूर्य, गुरु और मंगल के मित्र हैं। मंगल मतलब बड़े भाई और सूर्य मतलब पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कष्टों से बचने के लिए शुक्र और केतु को स्ट्रांग करना होगा। जीवनसाथी से हमेशा प्रेम से बोलें।
उपाय: जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा करें।

मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
शनि और सूर्य जॉब में उन्नति के साथ परिवर्तन भी दे सकते हैं। बिजनेस ग्रोथ के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन खुश रहेगा। कुछ नई व्यावसायिक योजनाएं इस वर्ष बहुत सफल रहेंगी। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।
उपाय: शनि के प्रभाव को अनुकूल करने के लिए हर शनिवार सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।

मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
मंगल और सूर्य आर्थिक प्रगति देंगे। जॉब में मार्च से जून के मध्य प्रमोशन हो सकता है। जॉब परिवर्तन के लिए वर्ष का सितंबर और नवंबर माह लकी रहेगा। मई और दिसंबर में धार्मिक यात्राओं से मन खुश रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें।
उपाय: मंगल और सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का 7 पाठ करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
