अध्यात्म

Amla Navami 2024 Date In Hindi: नवंबर में कब है आंवला नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Amla Navami 2024 Date In Hindi: आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत नवंबर के महीने में आता है। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर के महीने में आंवला नवमी कब है और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Amla Navami 2024

Amla Navami 2024 Date In Hindi: आंवला नवमी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस व्रत को अक्षय नवमी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है। आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ के नीचे खाना खाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इस दिन आंवला पेड़ की पूजा करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है। आंवला नवमी का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानें आंवला नवमी कब है और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Amla Navami 2024 Date In Hindi (आंवला नवमी 2024 डेट )

आंवला का नवमी का व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस तिथि की शुरुआत 09 नवम्बर 2024 को रात्रि 10:45 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 नवंबर 2024 को रात्रि 09:01 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल आंवला नवमी 10 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

Amla Navami 2024 Shubh Muhurat (आंवला नवमी 2024 शुभ मुहूर्त)

आंवला नवमी का व्रत इस साल 10 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह ह 06:22 मिनट से लेकर दोपहर 11:50 तक रहेगा। इस मुहूर्त में आंवला पेड़ की पूजा और विष्णु जी की पूजा करना शुभ होगा।

Amla Navami 2024 Puja Vidhi (आंवला नवमी पूजा विधि)

  • अमला नवमी के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद आंवला के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में अपने मुंह करके बैठ जाएं।
  • फिर आंवला के पेड़ को धूप-दीप दिखाएं और आरती करें।
  • उसके बाद आंवला के पेड़ के नीचे दूध अर्पित करें।
  • इस दिन आंवला के पेड़ के नीचे अक्षय नवमी की कथा का पाठ करें।
  • इस दिन ब्राह्मणी औरत को सुहाग का समान बांटे।
  • आंवला नवमी के दिन आंवला पेड़ के नीचे बैठकर ब्राह्माण भोजन कराएं।

Amla Navami Importance (आंवला नवमी महत्व)

हिंदू धर्म में आंवला नवमी के व्रत का बहुत ही अधिक महत्व है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। ये तिथि भगवान विष्णु और आंवला की पेड़ की पूजा की जाती है। आंवला के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। आंवला नवमी के दिन आंवला का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आंवला के पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए। इस दिन आंवला की पूजा करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आंवले का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article