अध्यात्म

Jagadhatri Puja 2024 Date: कब मनाई जाएगी जगद्धात्री पूजा, यहां जानिए डेट और इसका महत्व

Jagadhatri Puja 2024: जगद्धात्री पूजा पश्चिम बंगाल में विशेषतौर पर मनाई जाती है। इस पूजा में मां दुर्गा के जगद्धात्री की रूप की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल जगद्धात्री पूजा कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Image

Jagadhatri Puja 2024

Jagadhatri Puja 2024: जगद्धात्री पूजा दुर्गा पूजा के एक महीने बाद मनाई जाती है। जगद्धात्री पूजा बंगाल में खासतौर पर मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि जगद्धात्री पूजा के दौरान मां दुर्गा जगत की धात्री के रूप में धरती लोक पर आती हैं। इस पूजा में पंडाल सजाए जाते हैं। हर जगह माता रानी के पंडाल लगते हैं और मूर्तियां लगाई जाती हैं। जगद्धात्री पूजा कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। ये पूजा पूरे चार दिनों तक चलती है। इस पूजा में पूरा शहर इकट्ठा होता और मां दुर्गा की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं इस साल जगद्धात्री पूजा कब है।

Jagadhatri Puja 2024 (जगद्धात्री पूजा कब मनाई जाएगी 2024)

जगद्धात्री पूजा हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल 10 नवंबर 2024 को जगद्धात्री पूजा मनाई जाएगी। इस पूजा की शुरुआत 8 नवंबर 2024 से होगी और इसका समापन 11 नवंबर 2024 को किया जाएगा।

Jagadhatri Puja Vidhi (जगद्धात्री पूजा विधि)

  • मां जगद्धात्री पूजा मां दुर्गा की पूजा की तरह ही की जाती है।
  • इस दौरान व्यक्ति को अपने ज्ञाननेद्रियों पर काबू रखने के लिए भक्ति करनी होती है।
  • इस पर्व में मां जगद्धात्री की बड़ी सी प्रतिमा पूरे पंडाल में सजाई जाती है।
  • देवी की प्रतिमा को फूलों की माला और लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें।
  • विधिवत पूजा करने के बाद माता रानी को मिठाई का भोग लगाएं।

कैसे हुई जगद्धात्री पूजा की शुरुआत

जगद्धात्री पूजा की शुरुआत रामकृष्ण की पत्नी शारदा देवी ने की थी। रामकृष्ण की पत्नि भगवन के पुर्नजन्म में विश्वास रखती थीं। जगद्धात्री पूजा का पर्व मां दुर्गा के पुर्नजन्म के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पूजा के समय मां दुर्गा धरती लोक पर आती हैं और इनकी पूजा करने से सुख शांति आती है। बंगाल के चन्दन नगर इलाके में ये पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article