अध्यात्म

Amalaki Ekadashi Parana Time 2023: आमलकी एकादशी व्रत खोलने का समय यहां जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 4, 2023, 05:23 AM IST

Amalaki Ekadashi Parana Time 2023: एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी को किया जाता है। इस बार आमलकी एकादशी 3 मार्च को पड़ी है तो इसका पारण 4 मार्च को होगा। जानें व्रत खोलने का शुभ मुहूर्त।

Image

आमलकी एकादशी व्रत खोलने का शुभ समय यहां जानें

Amalaki Ekadashi Parana Time 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। वैसे तो हर महीने में दो बार एकादशी आती है। पर, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली आमलकी एकादशी बेहद खास होती है। इस एकादशी में भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से एकादशी व्रत करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत के प्रभाव से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

इस साल आमलकी एकादशी व्रत 3 मार्च को पड़ी है। तो इस व्रत का पारण 4 मार्च को किया जाएगा। दरअसल, एकादशी व्रत द्वादशी तिथि की सुबह खोला जाता है।

आमलकी एकादशी पारण मुहूर्त (Amalaki Ekadashi Parana Time 2023:)

आमलकी एकादशी के अगले दिन यानी 4 मार्च, शनिवार को आप विधिवत रूप से अपना उपवास खोल सकते हैं। इस दिन पारण के लिए शुभ समय सुबह 06:44 बजे से 09:03 बजे तक है। वहीं, सुबह 11:43 बजे तक द्वादशी तिथि समाप्त हो जाएगी।

आमलकी एकादशी पारण विधि (Amalaki Ekadashi 2023 Parana Vidhi)

एकादशी के अगले दिन स्नान करके सबसे पहले तुलसी के पौधे को जल दें।

फिर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।

इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें।

पूजा के बाद उन्हें भोग लगाएं।

फिर किसी ब्राह्मण या जरूरमंदों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें।

इसके बाद अपना उपवास खोल लें।

आमलकी एकादशी व्रत का महत्व

आमलकी एकादशी व्रत करने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे श्री हरी विष्णु की पूजा करने से एक हजार गौ दान के समान पुण्य मिलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article