अध्यात्म

Chanakya Niti: इन तीन बातों का अपने दोस्‍त और भाई के सामने भी न करें जिक्र, जीवन में पड़ सकता है भारी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 07:16 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: नीतिशास्‍त्र में आचार्य चाणक्‍य ने जीवन को आसान बनाने के लिए कई अहम जानकारी दी है। उन्‍होंने नीतिशास्‍त्र में तीन ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिसे कभी किसी के सामने जिक्र नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि कुछ बातों की जानकारी दूसरे को मिलने पर वह आपका फायदा उठा सकता है।

Image

Chanakya Niti in Hindi

KEY HIGHLIGHTS
  • दांपत्य जीवन से जुड़ी बातें हमेशा रखें खुद तक सीमित
  • आर्थिक स्थिति के बारे में कभी किसी को न दें जानकारी
  • धोखाधड़ी होने की बात का कभी किसी के सामने न करें जिक्र


Chanakya Niti in Hindi: करियर में सफलता प्राप्‍त करनी हो या फिर सांसारिक जीवन का मुश्किल वक्‍त। हर तरह की परिस्थित में मदद के लिए चाणक्‍य नीति में बताए गए उपाय बहुत काम आते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन नीतियों के उपयोग से ही चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाया था। इस नीतिशास्‍त्र में मनुष्य कल्याण और जीवन के लिए कई बातों का जिक्र किया गया है। कोई भी व्‍यक्ति इन नीतियों को अपना कर अपने जीवन को सहज और आसान बना सकता है। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्‍त्र में खास बातों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि, व्‍यक्ति को इन बातों को हमेशा दूसरों से छिपा कर रखनी चाहिए। इसकका जिक्र कभी अपने खास दोस्‍त या भाई के सामने भी नहीं करना चाहिए।

दांपत्य जीवन की बातें खुद तक रखें सीमित

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि दांपत्य जीवन से जुड़ी बातें बेहद गोपनीय होती हैं। इन बातों की चर्चा कभी भी तीसरे व्‍यक्ति के सामने नहीं करनी चाहिए। क्‍योंकि ऐसी बातों में कई ऐसी जानकारियां होती हैं, जिसके बारे में अगर आपके करीबी मित्र को भी पता चल जाए तो वह भी आपको मजबूर कर इसका लाभ उठा सकता है। साथ ही इससे आपके वैवाहिक जीवन में दरार पड़ जाती है।

आर्थिक स्थिति न बताएं

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, लोगों को अपने धन अर्जित करने के श्रोतों और सही आर्थिक स्थिति के बारे में नहीं बताना चाहिए। धन के बारे में किसी दूसरे के सामने चर्चा करना आपके जीवन को भी खतरे में डाल सकता है। व्‍यक्ति को हमेशा अपने धन और कर्ज की जानकारी हमेशा अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए। आपके धन की जानकारी मिलने पर आपका भाई भी आपका दुश्‍मन बन सकता है। वहीं, कर्ज में दबे होने की जानकारी मिलने पर आपको दोस्‍त भी आपसे दूर जा सकता है।

धोखे की बात भी छुपाएं

जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जब व्‍यक्ति को धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ता है। लोगों को कभी भी अपने साथ हुए धोखाधड़ी की बात किसी दूसरे को नहीं बताना चाहिए। ऐसी बातों का जिक्र सिर्फ परिवार वालों के सामने ही करनी चाहिए। अगर किसी बाहरी व्‍यक्ति को इस बारे में पता चल गया तो वह आपकी काबीलियत पर सवाल उठा सकता है। साथ ही आपको मंद बुद्धि समझ फिर से धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article