अध्यात्म

Chanakya Niti: इन तीन रिश्‍तों में हमेशा बरतें सावधानी, धोखा मिलने पर जीवन हो जाता है बर्बाद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 11:39 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि व्‍यक्ति को हमेशा सजग और सर्तक रहना चाहिए, क्‍योंकि जीवन में सबसे ज्‍यादा महत्‍व आसपास रहने वाले लोग ही पहुंचाते हैं। ऐसे लोग विश्‍वासपात्र बनकर इस तरह से धोखा देते हैं कि लोगों का जीवन बर्बाद हो जाता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा सर्तक और दूर रहना चाहिए।

Image

इन तीन रिश्‍तों में हमेशा रहें संभलकर, धोखे के साथ मिलती है बर्बादी

KEY HIGHLIGHTS
  • सफलता के लिए आसपास के लोगों से हमेशा सर्तक रहना जरूरी
  • दुष्ट पत्‍नी, मित्र और नौकर है दुश्‍मन से भी ज्‍यादा खतरनाक
  • इन तीनों से धोखा मिलने के बाद व्‍यक्ति हो जाता है पूरी तरह बर्बाद

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्‍त्र में जीवन का रहस्‍य बताने के साथ जीवनयापन के दौरान आने वाली समस्‍याओं से निजात पाने के उपाय भी बताए हैं। आचार्य कहते हैं कि, जीवन में असफलता के दो मुख्‍य कारण होते हैं- एक लापरवाही बरतना और दूसरा किसी के द्वारा धोखा मिलना है। इसलिए व्‍यक्ति को हमेशा सर्तक रहना चाहिए। आचार्य ने नीति शास्‍त्र में दुष्‍ट और धोखेबाज लोगों की पहचान का तरीका बताते हुए कहते हैं कि जीवन में सबसे ज्‍यादा महत्‍व आसपास रहने वाले लोगों का होता है। अगर ऐसे लोग दुष्‍ट निकले तो किसी का भी जीवन बर्बाद कर सकते हैं।इस तरह के लोगों से हमेशा सर्तक रहना चाहिए। आचार्य ने ऐसे ही तीन खास लोगों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अगर ये लोग दुष्‍ट निकल जाएं तो बहुत गहरा घाव देते हैं।

धोखेबाज मित्रा

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं, किसी से भी मित्रता करते समय व्‍यक्ति को हमेशा सर्तक रहना चाहिए। क्‍योंकि अगर गलती से कोई धोखेबाज और कपटी व्‍यक्ति आपका मित्र बन गया तो वह जीवन को बर्बाद कर सकता है। आचार्य ने ऐसे दोस्‍तों की तुलना सांप से करते हुए कहा है कि ऐसे मित्रों द्वारा धोखा मिलने के बाद बाद व्‍यक्ति दोबार नहीं संभल पाता। ऐसे लोग पहले दोस्‍ती की आड़ में सारा भेद ले लेते हैं और फिर पीछे से नुकसानदायक प्रहार करते हैं।

दुष्ट पत्‍नी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, अगर किसी की पत्‍नी दुष्‍ट निकल जाए तो वह उसका जीवन बदतर बना सकती है। ऐसी महिला अपने पति के साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर सकती है। इन्‍हें न तो अपने पति व परिवार के मान-सम्मान का ख्याल रहता है और न ही समाज का डर। ऐसी पत्नी के साथ रहना पति के लिए नर्क से भी बढ़कर जीवन होता है। इसलिए ऐसी पत्‍नी से हमेशा सचेत रहना चाहिए।

लालची नौकर

आचार्य चाणक्य ने लालची नौकर को भी बेहद खतरनाक और नुकसादायक बताया है। घर का नौकर अगर लालची और धोखबाज निकल जाए तो वह अंदर ही अंदर तिजोरी खाली करता रहता है और पता भी नहीं चल पाता। ऐसे नौकर सामने से तो सज्‍जन और विश्‍वासपात्र बने रहते हैं, लेकिन मौका पाते ही हाथ साफ करने से नहीं चूकते हैं। इनकी नजर हमेशा घर के कीमती समानों पर रहती है। इस स्‍वभाव के नौकर को हमेशा घर से दूर रखने में ही भलाई है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article