अध्यात्म

Chanakya Niti: इन चार चीजों पर भरोसा करना हो सकता है जानलेवा, हमेशा दूरी बनाकर रहने में भलाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 12:21 AM IST

Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने अपनी नीतिशास्‍त्र में सफलता हासिल करने और जीवन को आसान बनाने के लिए आसान उपाय बताए हैं। साथ ही कई चीजों से सावधान भी किया है। आचार्य कहते हैं कि कुछ चीजों पर कभी भी विश्‍वास नहीं करनी चाहिए। ऐसी चीजें मनुष्‍य के लिए जानलेवा हो सकती हैं।

Image

इन चार चीजों पर भरोसा करना जीवन के लिए घातक

KEY HIGHLIGHTS
  • नदी और शस्त्र वाले लोगों पर विश्‍वास करना जानलेवा
  • नाखून और सींग वाले जानवर से हमेशा दूरी बनाकर रहें
  • फरेबी स्‍वभाव की स्‍त्री पर विश्‍वास हो सकता है घातक


Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्य की नीतिशास्‍त्र लोगों को जीवन में सफलता प्राप्‍त करने के लिए प्रेरित करती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जीवन में सफलता आसानी से नहीं मिलती है। इसे पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस संघर्ष के दौरान लोगों को कई उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ते हैं। जो लोग इस कठिन रास्‍ते पर चलते हुए हार मान लेते हैं, वे असफल होते हैं, वहीं जो लोग हार नहीं मानते वे सफलता की सीढ़िया चढ़ते जाते हैं। आचार्य कहते हैं कि, सफलता के रास्‍ते पर आगे बढ़ते लोगों को कई बार धोखा भी खाना पड़ता है। इसलिए पहले से सावधान रहना जरूरी है। आचार्य ने लोगों को चार ऐसे चीजों का जिक्र किया है, जिसपर विश्‍वास करना जानलेवा हो सकता है।

श्लोक

नदीनां शस्त्रपाणीनांनखीनां श‍ृङ्गिणां तथा ।

विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च ॥

नदी

आचार्य चाणक्य कहते हैं, कि व्‍यक्ति को कभी भी नदी पर भरोसा करना उसमें छलांग नहीं लगाना चाहिए। क्‍योंकि नदीं के वेग और गहराई के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में बिना नदी के बारे में जानकारी हासिल किए बगैर उसमें उतरता जीवन को खतरे में डालने के सामान होता है।

अस्त्र-शस्त्र वाले लोग

आचार्य चाणाक्‍य कहते हैं, कि व्‍यक्ति को अपने जीवन में कभी भी ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए जिनके पास अस्त्र-शस्त्र रहता हो। अगर बातचीत के दौरान आपके किसी बात से ऐसे लोग नाराज हो जाएं तो वह अपने शस्त्रों का इस्तेमाल कर आपको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहने में ही भलाई है।

स्त्री

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सही आचरण और शिक्षित महिला परिवार और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। वहीं, फरेबी और दुष्ट स्‍वभाव की महिला किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी महिलाओं पर भूलकर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी महिलाएं कभी भी आपको बड़ी मुश्किल में फंसा सकती हैं।

नाखून और सींग वाले जानवर

आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसे जानवरों पर कभी भी मनुष्‍य को विश्‍वास नहीं करना चाहिए, जिनके नाखून और सींग होते हैं। ऐसे जानवर आप पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर ये आपके पालतु जानवर हैं, तब भी इनसे हमेशा सतर्क रहने में ही भ्‍लाई है। ऐसे जानवर आप पर प्यार में भी हमला कर आपको घायल कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article