Chanakya Neeti in Hindi: मानव जीवन में प्रेम और वैवाहिक रिश्ते को काफी अहम और पवित्र माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि, कार्य क्षेत्र में सफलता के साथ वह वह इन दोनों रिश्ते में भी सफल रहे, इसके लिए लोग कई प्रयत्न भी करते हैं। आचार्य चाणक्य ने रिश्तों को लेकर अपने नीति शास्त में कई अहम बातें कही हैं। आचार्य कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र या समाजजिक जीवन में सफल है रहा है तो इसका यह मतलब नहीं कि वह प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सफल होगा। प्रेम में सफल होने के लिए व्यक्ति के अंदर कुछ खास गुणों का होने बहुत जरूरी हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसे ही गुणों की जानकारी भी दी है।
रिश्ते में भरोसा करने का गुण
चाणक्य नीति कहते हैं कि हर रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा होना जरूरी है। खासकर प्रेम और वैवाहिक रिश्ते में। अगर रिश्ते में भरोसा न हो तो यह बिना किसी पहिए के गाड़ी चलाने जैसा होगा। आचार्य के मुताबिक, जो व्यक्ति अपनी पत्नी या प्रेमिका के अलावा किसी पराई महिला की तरफ आकर्षित नहीं होता है, उसका रिश्ता बहुत लंबा चलता है।
महिलाओं का सम्मान करने का गुण
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिला और पुरुषों के बीच प्रेम संबंधों को सफल बनाने में इसका अहम रोल सम्मान करने का होता है। जो पुरुष महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं, उनका प्रेम और वैवाहिक रिश्ता भी लंबा चलता है। पुरुषों में यह गुण देखकर पत्नी और प्रेमिका खुश होती है। यह दिखाता है कि, आप अपने पत्नी और प्रेमिका का भी इसी तरह सम्मान करेंगे।
प्रेमिका को सुरक्षा देने का गुण
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपनी पत्नी और प्रेमिका को सुरक्षा देता, उसे उसकी पत्नी या प्रेमिका छोड़कर नहीं जा सकती। क्योंकि एक प्रेमिका या पत्नी अपने प्रेमी में ऐसे व्यक्ति को ढूंढती है, जो उसकी हर समय परवाह करने के साथ उसकी सुरक्षा भी कर सके। ऐसे में जब महिलाओं को सुरक्षा का भाव मिलता है तो वह खुशी होती हैं।
महिला संतुष्टि का गुण
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इस रिश्ते में यह गुण सबसे अहम होता है। जो पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका के साथ संबंध बनाते समय उसे पूरी तरह संतुष्ट करता है, उससे महिलाएं हमेशा खुश रहती है। पुरुषों की तरह महिलाओं की भी कई यौन इच्छाएं होती हैं, जिन्हें पूरा करना पुरुषों का दायित्व है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
