अध्यात्म

Sunrise Today Timing (22 March 2026): आज सूरज कब निकलेगा? जानें नवरात्रि के चौथे दिन सूर्योदय और पूजन का शुभ समय

Aaj Suraj Kab niklega 22 march 2026 (नवरात्रि के चौथे दिन का सूर्योदय टाइम): हिंदू पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है। 22 मार्च 2026 रविवार का दिन बेहद खास है, आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। आइए जानते हैं आज कब होगा सूर्योदय। सूर्योदय का समय क्या है।

Image

नवरात्रि के चौथे दिन सूर्योदय और पूजन का शुभ समय

Aaj Suraj Kab niklega 22 march 2026 (नवरात्रि के चौथे दिन का सूर्योदय टाइम): हिंदू पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत सूर्योदय से मानी जाती है और जब बात चैत्र नवरात्रि की हो तो हर सुबह का महत्व और भी बढ़ जाता है। 22 मार्च 2026, रविवार का दिन नवरात्रि का चौथा दिन है, जो मां कूष्मांडा को समर्पित होता है। इस दिन सूर्योदय का समय, पूजा का मुहूर्त और दिनचर्या की शुरुआत विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ी होती है।

सुबह की पहली किरण के साथ वातावरण में सकारात्मकता, शांति और नई ऊर्जा का संचार होता है। यही कारण है कि इस दिन लोग सूर्योदय के समय उठकर पूजा-पाठ, योग और ध्यान करना शुभ मानते हैं। आइए जानते हैं आज सूर्योदय का टाइम, आज कब निकलेगा सूरज?

दिल्ली (NCR) - सुबह 6:23 बजे

मुंबई - सुबह 6:38 बजे

कोलकाता - सुबह 5:40 बजे

चेन्नई - सुबह 6:08 बजे

बेंगलुरु- सुबह 6:20 बजे

अहमदाबाद- सुबह 6:36 बजे

हैदराबाद- सुबह 6:16 बजे

जयपुर- सुबह 6:31 बजे

लखनऊ- सुबह 6:10 बजे

पटना- सुबह 5:56 बजे

भोपाल- सुबह 6:21 बजे

चंडीगढ़- सुबह 6:23 बजे

अमृतसर- सुबह 6:25 बजे

पुणे- सुबह 6:37 बजे

वाराणसी- सुबह 6:00 बजे

इंदौर- सुबह 6:26 बजे

नागपुर- सुबह 6:10 बजे

सूरत- सुबह 6:38 बजे

कानपुर- सुबह 6:10 बजे

रांची- सुबह 5:50 बजे

गुवाहाटी- सुबह 5:18 बजे

देहरादून- सुबह 6:20 बजे

शिमला- सुबह 6:21 बजे

श्रीनगर- सुबह 6:28 बजे

तिरुवनंतपुरम- सुबह 6:20 बजे

आज दिन कितने बजे से निकलेगा?

आज यानी 22 मार्च को दिन की शुरुआत (सूर्योदय) दिल्ली-एनसीआर में सुबह 6:23 बजे से मानी जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी समय से शुभ कार्य, व्रत और पूजा की शुरुआत करना श्रेष्ठ होता है।

नवरात्रि के चौथे दिन का पूजन टाइम

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विशेष महत्व होता है। सुबह पूजन का शुभ समय 6:17 AM बजे से 7:46 AM बजे तक है। इसके बाद पूजन अभिजीत मुहूर्त (दोपहर): 12:04 PM से 12:53 PM भी पूजन का सही समय है। मां कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। इन्हें कुम्हड़ा (पेठा) का भोग, मालपुआ, और लाल/पीले फूल अर्पित करते हैं। मां कूष्मांडा की पूजा से आरोग्य, यश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article