अध्यात्म

आज क्या है, आज कौन सा व्रत है, आज एकादशी है या नहीं, आज कौन सी एकादशी रखी जा रही है

Aaj kya hai (आज एकादशी है क्या): 31 दिसंबर 2025 की तिथि शुभ संयोग वाली मानी जा रही है। आज अंग्रेजी कैलेंडर का 2025 साल का आखिरी दिन है। हालांकि आज ग्यारस सुबह 5 बजे के पास समाप्त हो गई है। इस आधार पर यहां जानें कि आज क्या है, आज एकादशी है या नहीं, आज कौन सा व्रत है।

30 december aaj kya hai kaun sa vrat hai

आज क्या है, आज कौन सी एकादशी है (Pic: Pinterest)

Aaj kya hai (आज एकादशी है क्या): आज मंगलवार का दिन है और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 30 दिसंबर 2025 की तारीख है। हिंदू पंचांग से देखें तो आज सुबह पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 07:50 AM तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि यानी ग्यारस आरंभ हो जाएगी। आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

आज क्या है, आज एकादशी है या नहीं

पंचांग और तिथि के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारस तिथि है जो कि सुबह 07:50 से सूर्य के उदय होने के बाद आरंभ होगी। बता दें कि 30 दिसंबर को सूर्योदय सुबह 07:13 बजे पर होगा। वहीं एकादशी तिथि 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे से पहले समाप्त हो जाएगी। यानी सूर्योदय से पहले ही द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। ऐसे में आज यानी 30 दिसंबर 2025 को एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

आज कौन सी एकादशी है

आज 30 दिसंबर 2025 को एकादशी व्रत है। अभी पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस आधार पर आज ही पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख और संतान की सेहत व तरक्की के लिए रखा जाता है।

आज के शुभ मुहूर्त

पौष पुत्रदा एकादशी की तिथि शुभ मानी जाती है। आज के दिन सुबह 07:50 AM से 08:19 AM, 10:01 AM से 11:28 AM, 02:29 PM से 04:24 PM, 08:59 PM से 11:16 PM के बीच का समय शुभ रहेगा।

पौष पुत्रदा एकादशी पर क्या करें

पौष पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा करें। विष्णु जी को पीले फूल, तुलसी दल, पीले फल, पंचामृत अर्पित करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जप करें। पौष पुत्रदा एकादशी की कथा सुनें या पढ़ें। झूठ, क्रोध, निंदा और अपशब्दों से दूर रहें। तामसिक भोजन से परहेज करें। अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़ या कंबल दान करें। द्वादशी को शुभ मुहूर्त में पारण करें।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

End of Article