अध्यात्म

आज अमावस है क्या 17 फरवरी 2026, आज कौन सी अमावस्या है, क्या आज की अमावस पर ही सूर्य ग्रहण है, आज ग्रहण है या नहीं

Aaj amavas hai kya 17 February 2026 (आज ग्रहण है या नहीं), 17 February ko kaun si Tithi hai: 17 फरवरी 2026 को मंगलवार है और पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की अमावस तिथि है। यहां देखें कि अमावस कब से कब तक है, क्या आज की अमावस्या पर ही सूर्य ग्रहण लग रहा है, आज की तिथि की जानकारी और आज का दिन विशेष क्यों है।

Image

आज अमावस है क्या 17 फरवरी 2026, आज ग्रहण है या नहीं

Aaj amavas hai kya 17 February 2026 (आज ग्रहण है या नहीं), 17 February ko kaun si Tithi hai: आज 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को फाल्गुन कृष्ण अमावस्या है। मंगलवार की अमावस होने की वजह से इसे भौमवती अमावस्या कहा जाता है। आज सुबह 09:05 बजे से अग्नि पंचक शुरू हो रहे हैं। आज की अमावस पर सूर्य ग्रहण भी है। हालांकि आज का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। अमावस होने के नाते आज का दिन पितृ तर्पण और दान-पुण्य के लिए उत्तम है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 बजे से 12:58 बजे तक रहेगा।

आज 17 फरवरी 2026 को अमावस्या है क्या

अगर आप सर्च कर रहे हैं कि आज अमावस है क्या 17 फरवरी 2026 को? तो आपको बता दें कि आज फाल्गुन कृष्ण अमावस्या की तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या वह तिथि होती है जब चंद्रमा पूर्णतः अदृश्य होता है। इस तिथि को स्नान-दान, पितृ तर्पण के लिए विशेष माना जाता है। हालांकि आज का 17 फरवरी 2026 को की अमावस पर ग्रहण भी है।

आज 17 फरवरी 2026 को ग्रहण लग रहा है?

हां, आज 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। आज 17 फरवरी 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण 3:26 बजे शुरू होगा। यह समय भारतीय समय के अनुसार बताया गया है। पूर्ण सूर्य ग्रहण शाम में 5:13 बजे से 6:11 बजे के बीच दिखेगा। आज के ग्रहण का समापन रात 8 बजे के करीब होगा। इस तरह आज 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे 31 मिनट का रहेगा।

आज 17 फरवरी के ग्रहण के सूतक की जानकारी

माना जाता है कि सूर्य ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में पूजा-पाठ, शुभ कार्य और भोजन बनाने से परहेज किया जाता है। लेकिन यह नियम तभी लागू होता है जब ग्रहण आपके स्थान पर दिखाई दे। चूंकि 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यह सूतक काल मान्य नहीं होगा।

आज 17 फरवरी 2026 को अमावस्या कब तक है

आज 17 फरवरी 2026 में फाल्गुन कृष्ण अमावस्या तिथि का आरंभ 16 फरवरी 2026 की शाम 05:34 बजे से हुआ था। यह तिथि 17 फरवरी 2026 को मंगलवार की शाम 05:30 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या का व्रत, स्नान और दान 17 फरवरी 2026, मंगलवार को किया जा रहा है।

आज 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण कौन सी तिथि में लग रहा है

आज 17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण फाल्गुन कृष्ण अमावस्या तिथि में लग रहा है। यह तिथि आज शाम 05:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी। इस तरह सूर्य ग्रहण का समापन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में होगा।

फाल्गुन कृष्ण अमावस्या क्यों विशेष है

फाल्गुन कृष्ण अमावस्या हिंदू पंचांग के अंतिम महीने की अमावस्या होती है और इस कारण विशेष मानी जाती है। वहीं अमावस्या की हर तिथि पितरों की शांति, आत्मशुद्धि, और सुख-समृद्धि के लिए पवित्र मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं महाशिवरात्रि के निकट होने के कारण फाल्गुन कृष्ण अमावस्या का आध्यात्मिक महत्व अधिक माना जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article