आज के चंद्र ग्रहण का असर कितने दिन तक रहेगा (Chandra Grahan September 2025 Side effects): साल 2025 का दूसरा खग्रास चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:58 बजे शुरू होकर 8 सितंबर की रात 1:26 बजे समाप्त होगा। इसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट 2 सेकंड होगी। यह ग्रहण कुंभ राशि के शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा।
चंद्र ग्रहण सितंबर 2025 का प्रभाव कितने दिन तक रहेगा
ज्योतिषाचार्य सचित पंडित के अनुसार, इस ग्रहण का प्रभाव लगभग 90 दिन तक रहेगा। यह ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है। कुंभ राशि सामाजिक नेटवर्क, मानवता और नवाचार का प्रतीक है, जबकि चंद्रमा मन, भावनाएं, माता और धन का कारक है। राहु-चंद्र की युति मानसिक उतार-चढ़ाव, भ्रम और आकस्मिक बदलाव ला सकती है। जिनकी राहु या गुरु महादशा/अंतरदशा चल रही है, उन पर प्रभाव विशेष रहेगा।
सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण का असर क्या होगा
उच्च पदस्थ व्यक्तियों को प्रतिष्ठा हानि, अहंकार टकराव और विवाद से बचना चाहिए। देशों के नेताओं के बीच भी मतभेद संभव हैं। इस समय साधना, ध्यान, मंत्रजप और दान-पुण्य करना अत्यंत लाभकारी होगा, जबकि ग्रहण काल में भोजन और अनावश्यक कार्यों से बचना चाहिए।
