अध्यात्म

9 December 2023 Rashifal: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 9 December 2023 in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहेगा तो कुछ राशि वालों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां देखें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Image

Aaj Ka Rashifal 9 December 2023

Horoscope Today 9 December 2023: आज मेष राशि वालों के लिए सफलता भरा दिन है। हेल्थ अच्छी रहेगी। वृषभ राशि वाले अधिक तनाव लेने से बचें। नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। मिथुन राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्क राशि के जातक कोई भी काम सोच समझकर ही शुरू करें। सिंह राशि के जातक नौकरी बदलने का प्रयास करें। जानिए कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का राशिफल 9 दिसंबर 2023

मेष राशि

कॅरियर व बिज़नेस- आईटी व बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जॉब में सफलता का दिवस है। बिजनेस में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। ऑफिस में समय पर वर्क कम्प्लीट करना इम्पार्टेंट है।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। बी पी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।

लव लाइफ- लव लाइफ को लेकर तनाव रह सकता है। प्रेम में समय दें। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

आज का उपाय- जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक- 01 व 03।

शुभ रंग- सफेद व नारंगी

वृषभ राशि

करियर व बिजनेस- आज का दिन जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में कार्यों की अधिकता व मानसिक चिंता से बचें। आईटी व बैंकिंग जॉब से संबंध लोग सफल रहेंगे। ऑफिस में वाणी पर संयम रखें। आप कुछ विशेष बिजनेस वर्क को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहेगी।मानसिक संतुलन आवश्यक है। शुगर के पेशेंट सावधानी से रहें।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नीला व सफेद।

शुभ अंक- 02 व 03

मिथुन राशि

करियर व बिजनेस- बिजनेस में कई दिनों से रुके धन का आगमन होने वाला है। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। वर्क प्रेशर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

स्वास्थ्य- उदर विकार की संभावना है। खान पान पर नियंत्रण रहे।

लव लाइफ- आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व नीला।

शुभ अंक- 03 व 09

कर्क राशि

करियर व बिजनेस- बिजनेस आपको परेशान कर सकता है। कोई भी नवीन प्रोजेक्ट सोच कर ही प्रारंभ करें। जॉब के प्रमोशन में अभी सफलता नहीं मिल पा रही है। सायंकाल तक बेहतर परिणाम पाएंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा। ऐसे लोग जो लीवर के मरीज हैं थोड़ा सचेत रहेंगे।

लव लाइफ- प्रेमी संग घूमने टहलने का आनन्द लेंगे। लव लाइफ प्लेजरफुल रहेगी।

आज का उपाय- श्री कृष्ण मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक --02 व 09

सिंह राशि

करियर व बिजनेस- आप जॉब में कुछ विशेष कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। सही दिशा में जॉब चेंज का प्रयास करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें। बिजनेस में संघर्ष संभावित है।

लव लाइफ- प्रेम भरा जीवन आपको हर पल रोमांचित करता रहेगा। सुखद दिवस व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर रहेगा। योग का आलम्ब लें।

आज का उपाय- शिव उपासना करते रहें। गायत्री मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। सूर्य को जल दें। ऊनी वस्त्रों का दान मंगलमय फल देगा।

शुभ रंग- लाल व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 09

कन्या राशि

करियर व व्यवसाय- किंग व अन्य मैनेजमेंट फील्ड के जातकों को लाभ होगा। मीडिया व बैंकिंग फील्ड में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। उच्चाधिकारियों की सहायता आपको सफल करेगी। मित्रों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगी। लीवर के पेशेन्ट ध्यान दें।

लव लाइफ- लव लाइफ में समय की कमी थोड़ी दिक्कत कर सकती है। टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय- बुध से सम्बंधित द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें। श्री गणेश पूजा पुण्यदायी है।

शुभ रंग- हरा व आसमानी।

शुभ अंक- 04 व 06

तुला राशि

जॉब व करियर- जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे। बिजनेस की पोजिशन थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। मीडिया व बैंकिंग सेक्टर से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कफ जनित रोगों से परेशान रह सकते हैं। ठंड से बचें।

लव लाइफ- प्रेम जीवन में आज तनाव संभावित है। इसके ठीक करने के लिए श्री कृष्ण उपासना करे। सायंकाल रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01 व 02

वृश्चिक राशि

जॉब व व्यवसाय- आज संघर्ष रहेगा। जॉब वर्क में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। भविष्य में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।हेल्थ को लेकर पहले से चली आ रही चिंताएं अब समाप्त होंगी।

लव लाइफ- लव पार्टनर द्वारा दिया गया गिफ्ट आपको प्रसन्नचित्त रखेगा।

आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व कंबल वितरित करें।

शुभ रंग- लाल व पीला

शुभ अंक- 04 व 06

धनु राशि

करियर व व्यवसाय- जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे लेकिन बिजनेस में लाभ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। एक बात यह बेहतर है कि कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

स्वास्थ्य- हेल्थ में शुगर के पेशेन्ट थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

लव लाइफ- लव पार्टनर संग रोमांटिक जर्नी सुखद रहेंगे। समय से खुश रहेंगे।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गुरु का आशीर्वाद लें।चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 02 व 03

मकर राशि

करियर व व्यवसाय- समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस में संघर्ष है लेकिन अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। बैंकिंग व फ़िल्म-टीवी से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

लव लाइफ- प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 03 व 06

कुंभ राशि

करियर व व्यवसाय- मैनेजनेन्ट व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग अभी परिवर्तन का कोई निर्णय मत लें। बिजनेस में अपने पूर्व के किसी डिसीजन से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा। कफ जनित रोग परेशान कर सकते हैं।

लव लाइफ- प्रेम से आच्छादित आपकी लव लाइफ अब मैरेज की राह पकड़ेगी।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 05 व 06

मीन राशि

करियर व व्यवसाय- जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। विचारों में एकरूपता का प्रयास करें। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।

स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

लव लाइफ- सायंकाल की सुखद यात्रा आपको रोमांचित करेगी। लव लाइफ को लेकर रोमांचित व खुश रहेंगे।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान कर्ज से मुक्ति प्रदान करेगा।

शुभ रंग- लाल व सफेद।

शुभ अंक- 01 व 02

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article