अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज मालामाल हो जाएंगी ये 7 राशियां, होगा तगड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 8 July 2026 : आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इन राशि वालों को कई प्रकार से लाभ होगा। आइए जानते हैं वे कौन हैं।

Image

8 जुलाई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 8 July 2026 : आज चंद्रमा और शनि दोनों गुरु की राशि मीन में एक साथ गोचर कर रहे हैं। यह योग कई राशियों के लिए आत्मचिंतन, आध्यात्मिक उन्नति और करियर में नई संभावनाएं लेकर आएगा। आज किसी शक्तिपीठ या मां दुर्गा के मंदिर में दर्शन करना अत्यंत शुभ रहेगा।

दुर्गासप्तशती का पाठ करें, भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें तथा चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ सों सोमाय नमः' का जप करें। राहु से संबंधित वस्तुओं जैसे तिल और काले वस्त्र का दान करना भी शुभ फलदायी रहेगा। यदि संभव हो तो गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करें, दान-पुण्य करें और रात्रि में कालभैरव स्तोत्र का पाठ करें। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि का 8 जुलाई का राशिफल

आज चंद्रमा और शनि आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और करियर में उन्नति के संकेत हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और छात्रों को पढ़ाई में आ रही बाधाओं का समाधान मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर क्रोध से बचना आपके हित में रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, पीला

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा और शनि लाभ भाव में रहकर नौकरी और व्यवसाय में सफलता के संकेत दे रहे हैं। पदोन्नति की संभावना बन सकती है और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में स्थिरता बनाए रखना लाभदायक रहेगा। वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास सफल रहेंगे।

उपाय: तिल और चावल का दान करें तथा श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा और शनि दशम भाव में रहकर करियर को मजबूती देंगे। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है और रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा होने के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस होगा। तनाव से दूर रहकर कार्य करें।

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें तथा उड़द का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नीला

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा और शनि भाग्य भाव में रहकर आपको सफलता दिलाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में लगातार प्रगति होगी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। यदि निवेश करना चाहते हैं तो बिजली और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े शेयरों पर विचार कर सकते हैं। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है और विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है।

उपाय: चावल और गुड़ का दान करें तथा भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का 8 जुलाई का राशिफल

आज चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। छात्रों को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएं।

उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नारंगी, सफेद

शुभ अंक: 03, 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा और शनि सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय और साझेदारी के कार्यों में सफलता दिलाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा मसूर और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा छठे भाव में रहकर करियर में प्रगति के संकेत दे रहे हैं। नौकरी को लेकर कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन आपके प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। खानपान में लापरवाही न करें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: गुड़ और तिल का दान करें तथा भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

शुभ अंक: 04, 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा और शनि पंचम भाव में रहकर छात्रों और व्यवसायियों के लिए शुभ फल देंगे। व्यापार से जुड़ी चिंताओं का समाधान होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें तथा तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 55%

धनु राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा और शनि चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक मामलों पर ध्यान केंद्रित कराएंगे। नौकरी में पदोन्नति में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखें।

उपाय: भगवान शिव को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 04, 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा और शनि तृतीय भाव में रहकर स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए सफलता के योग बना रहे हैं। करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यवसाय का विस्तार होगा और संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। प्रेम संबंधों में क्रोध से बचें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

उपाय: मसूर और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का 8 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा और शनि द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। करियर में सफलता मिलेगी और लंबित कार्य समय पर पूरे होंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

उपाय: भगवान श्री गणेश की उपासना करें तथा गेहूं और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

शुभ अंक: 02, 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का 8 जुलाई का राशिफल

आज चंद्रमा और शनि आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी तथा लंबे समय से रुका प्रमोशन आगे बढ़ सकता है। परिवार की किसी समस्या को आप समझदारी से सुलझा लेंगे और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा तथा युवाओं को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 85%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article