अध्यात्म

Horoscope 29 August 2023: मंगलवार के दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानिए पूरी 12 राशियों का क्या होगा हाल

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 29 August 2023: सावन का महीना समाप्त होने वाला है। सावन के आखिरी मंगलवार के दिन इन राशियों को अद्भुत लाभ मिलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पूरी 12 राशियों का क्या हाल होने वाला है।

Image

Aaj Ka Rashifal 2023

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 29 August 2023: सावन का महीना खत्म होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो सावन का आखिरी मंगलवार कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिल सकती है। मकर वाले जातकों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि वाले जातकों को अपने काम पर पूरा करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए जानें पूरी राशियों का हाल।

मेष

जॉब के लिए स्टूडेन्टस समय समय पर करियर में प्रोग्रेस तो करते ही हैं,अपने नित नए सपने भी बुनते हैं।समय अनुकूल है। करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में ज्यादा वर्क लोड से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।भगवान शिव जी की उपासना करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृष

जॉब में आपकी पोजीशन बेहतर होगी। स्टूडेंट्स बहुत ज्यादा वर्क लोड के टेंशन से बचें।जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है।क्रोध पर संयम रखें।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।प्रेम में फैमिली की बातों व पर्सनल रिलेशन को लेकर परेशान रह सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन

व्यवसाय में किसी विशेष कार्य को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन जॉब के लिए अच्छा रहेगा।रुका हुआ वर्क प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। किसी गवर्नमेंट कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें।गाय को पालक खिलाएं। तिल व चावल का दान करें।

कर्क

जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है।ऐसे ही अपने वर्क के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।उड़द व गुड़ का दान करें।

सिंह

व्यवसाय को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर सकता ।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व अधीनस्थ साथियों की सहायता से कार्य करें। हनुमान जी की उपासना करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कन्या

व्यवसाय में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब में भी सफल रहेंगे। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।युवा निःसंकोच अपनी समस्या माता पिता से शेयर करें। उनका आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

तुला

जॉब को लेकर खुश रहेंगे।प्रोमोशन की बात आगे बढ़ सकती है।स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्व तरीके से करनी होगी।लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग बीपी के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।हनुमानचालीसा का 07 पाठ प्रत्येक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

वृश्चिक

आपका व्यवसाय बेहतर कंडीशन में चल रहा है ।जाँब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।शिक्षा में लाभ रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

धनु

छात्र करियर को लेकर आपका प्रयास अब और बेहतर करेंगे।अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे।बिजनेस व जाँब को एक नई दिशा देंगे। संतान के विवाह की बात क्लीयर होने की सम्भावना से घर में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी।शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करने से कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

मकर

व्यवसाय पहले से बेहतर होगा।स्टूडेंट्स घबराहट से बचें।आप आत्मबल के रिच व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब में अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे।भगवान विष्णु उपासना आपकी सहायता करेगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में स्वीटनेस बनी रहेगी।

कुम्भ

परिवार को लेकर कोई प्रॉब्लम आ सकती है। बौद्धिक व शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है।लव लाइफ अच्छी रहेगी। विवाह की बात घर में करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

मीन

व्यवसाय की सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी,जिससे आप जल्द बड़ी सफ़लता पा सकते हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।परिवार का सहयोग रहेगा। शिवलिंग पर गन्ने के रस व जल से भगवान का जलाभिषेक करें ।मसूर व गुड़ का दान करें। गाय को केला खिलाएं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article