अध्यात्म

आज का राशिफल, 25 April 2026: आज इन 2 राशियों को मिलेगी खुशियां और सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 25 April 2026 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: यहां दैनिक राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

25 अप्रैल 2026 शनिवार का राशिफल (pc: canva)

आज का राशिफल 25 April 2026 (शनिवार): आज चन्द्रमा कर्क व गुरु मिथुन तथा सूर्य- शुक्र मेस राशि में हैं। शनि व मंंगल मीन में गोचर कर रहे हैं।मीन के जातकों को रियल स्टेट में इन्वेस्ट करना चाहिए। वृष तथा मिथुन के लोग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा वृश्चिक के छात्र सफल रहेंगे।मीन में शनि गोचर कर रहे हैं। मीन तथा मेष राशि के लोग वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज शनिवार है। पीपल की पूजा करें। पीपल को जल दें व उनकी 07 परिक्रमा करें। शनि कृष्ण भक्त हैं। श्री कृष्ण नाम संकीर्तन करें। तिल का दान करें। छाया दान करें। किसी भी रोग से परेशान लोग हनुमान बाहुक का पाठ करें।अपने कर्म को ठीक करें। दान -पुुण्य करें। अच्छी संगति में रहें। माता- पिता व गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

दैनिक राशिफल 25 अप्रैल 2026-

मेष

चन्द्रमा चतुर्थ है। रियल स्टेट बिजनेस में लाभ हो सकता है। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। प्रेम जीवन में तनाव आ सकता है। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।हेल्थ से परेशानी हो सकती है। आज का उपाय - श्री हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं। शुभ अंक - 04 व 06। शुभ रंग- लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृष

चन्द्रमा तृतीय हैं।छात्र लाभान्वित होंगे। धन का आगमन हो सकता है। आई टी और मीडिया के जातक प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे, अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे । व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। इंजीनियरिंग और एम बी ए के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। छोटी बातों को इगो मत बनाएं। गुरु शुभ है। उदर विकार से कष्ट संभव है।आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-65%। शुभ रंग- पीला व हरा। शुभ अंक- 06 व 07

मिथुन

चन्द्रमा व गुरु घर - परिवार के लिए शुभ है। आज का दिन खुशियों भरा है।किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। एम बी ए के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मन हर्षित रहेगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। गुरु व शनि शुभ है। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग- हरा व सफेद। शुभ अंक -05 व 07। भाग्य प्रतिशत- 60%

कर्क

चन्द्रमा इसी भाव में व शुक्र- सूर्य राजनीति से जुड़े जाातकों को सफल करेंगे। आज आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आई टी और बैंकिंग के लोगों का आज का दिन सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।नेेेत्र के रोगी सावधानी बरतें। शुभ रंग -लाल व पीला रंग शुभ है। आज का उपाय- तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 55%।शुभ अंक- 05 व 07।

सिंह

सूर्य व शुक्र नवम गोचर में है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग- सफेद व लाल। शुभ रंग - लाल व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 75%

कन्या

चन्द्रमा इसी राशि से एकादश भाव में हैं। शुक्र व शनि अनुकूल है। आर्थिक प्रगति से मन हर्षित रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। जाब में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और बैंकिंग सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मीडिया और आई टी फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। शनि व मंगल शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी।आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 06 व 08। भाग्य प्रतिशत- 55%

तुला

कर्क का चन्द्रमा शुभ है। धन के बेवजह व्यय से परेशान रहेंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। फ़िल्म, आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा करियर को नयी दिशा देंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। मधुमेह से कष्ट संभव। शुक्र व सूर्य समृद्धि कारक है। आज का उपाय - बटुक भैरवस्तोत्र का पाठ करें। शुभ अंक - 06 व 07। शुभ रंग - हरा व नील्स। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृश्चिक

पँचम मंंगल व शनि छात्रों के लिए अनुकूल हूं। जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।बिजनेस से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। मित्रों संग घूमने और बाहर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन आनन्द मय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। कर्क का चन्द्रमा प्रगतिकारक है। आज का उपाय- कनकधारा स्तोत्रम का पाठ करें। शुभ अंक-05 व 07। शुभ रंग - हरा व लाल।भाग्य प्रतिशत- 55%

धनु

गुरु व सूर्य धन का आगमन देंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।मैनेजमेंट, बैंकिंग व इंजिनीरिंग फील्ड के छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। जीवन साथी के लिए समय निकालना आज थोड़ा मुश्किल है। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।अष्टम चन्द्रमा शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ अंक - 06 व 08। शुभ रंग- लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 70%

मकर

शनि व मंंगलके तृतीय गोचर का प्रभाव रहेगा। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।आज आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे।क्रोध से बचने का समय है।आई टी और बैंकिंग जॉब के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। सप्तम चन्द्रमा शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय-सुुंदरकाांड का पाठ करें। शुभ रंग- लाल व सफेद।शुभ अंक -03 व 09। भाग्य प्रतिशत- 6 0%।

कुंभ

आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। चन्द्रमा कर्क व शनि मंंगल मीन में हैं। रुके धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित कर प्रोमोशन की तरफ बढ़ेंगे। छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का आपके प्रत्येक कार्यों में सहयोग शुभ रहेगा। आज का उपाय- श्री गजेंंद्रमोक्ष का पाठ करें। शुभ अंक - 06 व 07। शुभ रंग - पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 60%

मीन

गुरु मिथुन व चन्द्रमा कर्क में पँचम गोचर कर रहे हैं। मंगल व शनि इसी राशि में हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। एम बी ए और इंजीनियरिंग के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। रियल स्टेट, कंस्ट्रक्शन, इंसोरेंस और बैंकिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। मैनेजमेंट व बैंकिंग सेवा से जुड़े अधिकारी अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। लीवर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। शुक्र शुभ है। आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व हरा। शुभ अंक - 03 व 09। भाग्य प्रतिशत- 75%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article