अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 24 August 2023: गुरुवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए होगा चमत्कारी, जानिए आज का राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Aug 24, 2023, 06:07 AM IST

Horoscope Today: (Aaj Ka Rashifal) 24 August 2023: गुरुवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा यहां विस्तार से देखें आपका आज का राशिफल। और किस राशि के जातकों को आज क्या करने से बचना चाहिए।

Image

आज का राशिफल 24 अगस्त 2023

Aaj Ka Rashifal 24 August 2023: ज्योतिष अनुसार आज यानि 24 अगस्त का दिन निम्न राशि जातकों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ होने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार गुरुवार के दिन मिथुन राशिवालों को व्यापार व नौकरी में रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इसी के साथ आज का दिन कुम्भ राशिवालों के लिए थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है। जानिए 12 राशियों का 24 अगस्त का दिन कैसा रहेगा।

यहां पढ़ें आज का राशिफल, Horoscope Today 24 August 2023

मेष-आज का दिवस स्टूडेंट्स के लिए खुशियों से भरा रहेगा। पढ़ाई के प्रति समर्पित रहें। व्ययवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। श्री गणेश जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

वृष- जाँब को लेकर प्रोन्नति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। हनुमान जी की उपासना करें। जाँब में आपके बाँस से सहयोग आपको नवीन ऊर्जा दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। अपने पास अपराजिता का पुष्प रखें। शुक्र व मङ्गल प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। व्यवसाय में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें।

मिथुन-आज का दिन जाँब में नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जाँब में रुका हुआ धन प्राप्त होगा, थोड़ा कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। चावल व गुड़ का दान करें।

कर्क-जाँब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं। मानसिक सामंजस्य बनाये रखे। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। सुगन्धित इत्र व शहद से शिवलिंग का जलाभिषेक करें

सिंह - व्ययवसाय में अकस्मात धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। उस कार्य में किसी मेष राशि के मित्र की सहायता मिलेगी।जाँब में सफलता के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव पार्टनर को खूबसूरत पेन गिफ्ट करें।

कन्या-स्टूडेंट्स को अपने स्टडी में बदलाव लाना है। बहुत दिनों से योजनाओं को आगे मत करें। आपके आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। गुड़ व उड़द का दान करें। आज अपने कॅरियर को नया मोड़ देंगे। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हेल्थ के लिए अन्न दान करें।

तुला-जाँब में आपके प्रगति मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मबल संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक-धन का व्यय होगा। शेयर में निवेश करें। जाँब में उन्नयन से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु-आध्यात्मिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। अपने प्रभाव को बेहतर करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। योग करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। मूंग का दान करें।

मकर-जाँब की व्यवस्था अब बेहतर होगी। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राशि स्वामी शनि के द्रव्य तिल व काले वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। तिल का दान करें।

कुम्भ-जाँब में किसी निकटस्थ कर्मचारी को लेकर तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। हनुमान जी की उपासना करें।

मीन-व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। मृदुल वाणी आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। भगवान विष्णु की पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article