अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, पढ़ें 23 मार्च का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 23 March 2026 (सोमवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 23 मार्च दिन सोमवार है और आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी 12 राशियों का राशिफल और साथ ही आज के उपाय के बारे में बताया गया है।

Image

सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 23 March 2026 (सोमवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज सूर्य, शुक्र व शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन, केतु सिंह, राहु, मंगल व बुध कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। नवरात्र चल रहा है। चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। सोमवार है। मंगल व बुध एकसाथ गोचर कर रहे हैं। माता दुर्गा जी की उपासना करें। शिव पूजा करें। बंगलामुखी मंत्र का जप व जपे हुए मंत्र का दशांश हवन कर दें तो बहुत ही श्रेयस्कर रहेगा। साथ में प्रदोष काल या रात्रि में अपने घर के मंदिर में दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें। आज गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं। मंगल के द्रव्यों गुड़, मसूर व अनार का दान संकट से बचाएगा। कलयुग में दान का महत्व बहुत ज्यादा है, विशेषकर अन्न दान करें। नवरात्र में आज सोमवार के दिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

दैनिक राशिफ़ल 23 मार्च 2026 -

1 मेष - मङ्गल व बुध एकसाथ एकादश गोचर में हैं। द्वितीय चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल स्थितियाँ तैयार कर रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिवस कॅरियर को नई दिशा देने का है, प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। छात्रों, आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -- माता भगवती जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गेहूँ का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। भाग्य प्रतिशत - 75%

2 वृष - सूर्य एकादश व शुक्र व शनि भी उसी गोचर में हैं। चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। ऑफिस में विवाद रुकने की सम्भावना है। धन प्राप्ति सम्भावित है। शुक्र व बुध वित्तीय प्रोग्रेस देंगे। कुछ विशेष पारिवारिक कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य में विशेषकर लीवर प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- शिव उपासना करें। सात अन्न व फल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग - हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत - 65%

3 मिथुन - सूर्य व शनि दशम हैं। चन्द्रमा व्यय भाव में है। आज का दिन जॉब से सम्बद्ध जातकों के लिए मंगलमय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव व सुंदर डिनर पर जाएंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना आपको परेशान कर सकता है। आज का उपाय - शिव उपासना व उड़द का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत - 60%

4 कर्क - राशि स्वामी चन्द्रमा एकादश गोचर कर रहे हैं। शनि भाग्य भाव में व सूर्य भी वहीं हैं। छात्रों को मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता अभी नहीं मिल पा रही है। सिस्टेमैटिक स्टडी करें। व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। ऑफिस में तनाव का वातावरण बन सकता है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ से परेशानी रहेगी। आज का उपाय -- दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 65%

5 सिंह - आईटी व बैंकिंग जॉब को लेकर खुश रहेंगे। सूर्य, शनि व शुक्र सप्तम हैं। कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्रों को कॅरियर को और बेहतर करने का समय आ गया है। सही दिशा में कार्य करें। चन्द्रमा अनुकूल है, अपने अच्छे परिचय का लाभ लें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में असत्य से बचें तो बेहतर है। आज का उपाय -- अन्न दान सबसे श्रेष्ठ है। असत्य न बोलें। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। भाग्य प्रतिशत - 65%

6 कन्या - चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है। बुध व शुक्र आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोग्रेस देंगे। धार्मिक कार्य आपको संतुष्टि देगा। बैंकिंग, आईटी व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग सफल रहेंगे। मंगल व सूर्य लीवर समस्या दे सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर है। आज का उपाय -- माता दुर्गा जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 85%

7 तुला - राशि स्वामी शुक्र व सूर्य षष्ठम व चन्द्रमा अष्टम हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। शुक्र व बुध आईटी व फाइनेंस सेक्टर के लिए अच्छे परिणाम देंगे। आपकी कार्यशैली आकर्षक रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को शांति देगी। मानसिक भय से दूर रहें। अधिक भागदौड़ से बचें। आज का उपाय -- जरूरतमंदों को अन्न दान करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। भाग्य प्रतिशत - 65%

8 वृश्चिक - चन्द्रमा सप्तम हैं। शनि व सूर्य पंचम गोचर में हैं, जो व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। जॉब परिवर्तन को लेकर असमंजस रहेगा, लेकिन पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ मधुर रहेगी। आज का उपाय -- सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। भाग्य प्रतिशत - 80%

9 धनु - शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व चन्द्रमा षष्ठम गोचर में हैं। बिजनेस कार्य बढ़ेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। प्रयास जारी रखें। अनचाही यात्रा से परेशानी हो सकती है। प्रेम में संयम रखें। आज का उपाय -- माता दुर्गा की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत - 85%

10 मकर - शनि व सूर्य तृतीय गोचर में हैं। व्यवसाय में अच्छा समय रहेगा। जॉब में बदलाव संभव है। चन्द्रमा पंचम हैं, जो शिक्षा के लिए शुभ है। मेहनत से ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है। आज का उपाय -- माता दुर्गा की उपासना करें। पीले वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग - नीला व पीला। भाग्य प्रतिशत - 75%

11 कुम्भ - सूर्य व शनि द्वितीय गोचर में हैं। ऑफिस में कार्यभार बढ़ेगा। छात्र व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करें। प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा। विवाह की चर्चा हो सकती है। मंगल रियल एस्टेट में लाभ देगा। आज का उपाय -- दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत - 75%

12 मीन - बिजनेस में संतोष रहेगा। शनि व सूर्य इसी राशि में हैं। चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। कार्यशैली में सुधार करेंगे। जॉब प्रमोशन में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भावुकता अधिक रहेगी। युवा प्रेम जीवन में खुश रहेंगे। असत्य से बचें। आज का उपाय -- सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग - सफेद व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 75%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article