अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 22 मार्च का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 22 March 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 22 मार्च दिन रविवार है और आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी 12 राशियों का राशिफल और साथ ही आज के उपाय के बारे में बताया गया है।

Image

रविवार का राशिफल 22 मार्च 2026 (pc: Canva)

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 22 March 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज रविवार है। चैत्र नवरात्र चल रहा है। चन्द्रमा प्रथम राशि मेष में है। शनि अंतिम राशि मीन में है। सूर्योपासना व सूर्य प्रकाश सिद्धांत में सूर्य व रविवार की बहुत मान्यता है। आज सूर्योपासना करें। सूर्य आत्मा हैं। सूर्य पिता हैं। भगवान भास्कर आकाश में विराजमान शिवलिंग हैं। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें।संकट से बचने के लिए सत्य व तप की राह पर चलें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। यदि पूरा पाठ नहीं कर पाते हैं तो सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ अवश्य करें।नवरात्र में सर्वाधिक फल माता दुर्गा के 108 नाम के निरन्तर जप का है। माता भगवती कल्याण करती हैं। वह मां हैं। जगत माता हैं। संपूर्ण ब्रम्हाण्ड की माता हैं।पालनहार हैं। माता दुर्गा कल्याण करने वाली हैं। जैसे एक नवजात शिशु मां पर निर्भर रहता है ठीक वैसे ही माता भगवती भक्तों की हर पल रक्षा करती हैं।

दैनिक राशिफ़ल 22 मार्च 2026 -

मेष- चन्द्रमा इसी राशि में है।आज का दिवस जाँब व कॅरियर में प्रगति का है।आर्थिक प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा।युवा लव लाइफ में तनाव से बचें।तृतीय गुरु गोचर बहुत महत्वपूर्ण है।आज का दिवस स्वास्थ्य में थोड़ा परेशानी का है।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।धन प्राप्ति संभावित है। शुभ रंग--पीला व लाल। आज का उपाय-सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।गुड़ का दान करें।भाग्य प्रतिशत-60%

वृष- चन्द्रमा व्यय भाव में हैं।बिजनेस में प्रगति व जाँब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है।बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।क्रोध मत करें।पारिवारिक विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।राहु व शनि प्रेम संबंधों में कटुता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय--माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें।शुभ रंग-हरा व बैगनी ।भाग्य प्रतिशत-60%

मिथुन- चन्द्रमा एकादश हैं।आज का दिन शिक्षा के लिए मङ्गलमय रहेगा।जाँब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस कार्य पूर्ण होगा।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।जाँब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।आज का उपाय--शिव उपासना करें।सात अन्न का दान करें। शुभ रंग--नीला ।भाग्य प्रतिशत-65%

कर्क- जाँब में उन्नति है।चन्द्रमा कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में भी सफलता मिल रही है।यदि आप सिल्वर, ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है।आज का उपाय- नवरात्र में माता दुर्गा जी की उपासना करें।शुभ रंग--पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-75%

सिंह- जाँब में उच्चाधिकारियों की किसी विशेष वर्क को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।मित्रों की सहायता मिलेगी।व्यवसाय को और बेहतर करें।समय का उपयोग करें।छात्र मन को एकाग्र करें।लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।आज का उपाय--सात अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।शुभ रंग--नारंगी व लाल ।भाग्य प्रतिशत-85%

कन्या- चन्द्रमा अष्टम व शनि सप्तम हैं।जीवन साथी का ख्याल रखें।बिज़नेस में सफल रहेंगे।आपके वर्क शैली प्रभावशाली है।आप तनाव नहीं लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।जाँब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।श्री गणेश जी की उपासना करें।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय --नवरात्र में सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।तिल का दान कर्ज से बचाएगा।शुभ रंग--नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-85%

तुला- चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम गोचर में हैं।व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें ।लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।लंबी यात्रा से दूर रहना होगा।ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --माता बंगलामुखी जी की उपासना करें।अन्न दान करना श्रेयष्कर है।शुभ रंग--हरा व बैगनी। भाग्य प्रतिशत-60%

वृश्चिक- चन्द्रमा खष्ठम हैं लेकिन शनि पँचम शुभ हैं।जाँब में किसी बड़े पद परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा।गुरु अष्टम भाव में हैं।परिवार को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनके विग्रह की एक या 09 परिक्रमा करें।घर पर माता-पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें।शुभ रंग-पीला व लाल ।भाग्य प्रतिशत-85%

धनु- गुरु सप्तम व चन्द्रमा पँचम रहकर जाँब व बिजनेस में सफलता देंगे। शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। जांब में परिवर्तन को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। स्टूडेंट्स परफार्मेंस और बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे।लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है।धन आगमन के संकेत हैं। आज का उपाय---दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग- पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत-70%

मकर- व्यवसाय में उन्नति है।जाँब वर्क पहले से बेहतर होगा। बिजनेस वर्क में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है।चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।स्वास्थ्य में स्किन समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज का उपाय- नवरात्र में माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।फल का दान करें। शुभ रंग--नीला व हरा ।भाग्य प्रतिशत-85%

कुम्भ-बिजनेस में परेशान रह सकते हैं। चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है।खान पान पर ध्यान दें। लव लाइफ में लांग जर्नी सम्भावित है।आज का उपाय - नवरात्र में माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें व उनको लौंग व मीठा, फल इत्यादि अर्पित करते रहें। शुभ रंग- नीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 75%

मीन- द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु जाँब व कॅरियर में सफलता देंगे।जांब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।बिज़नेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख सुंदर रहेगा।लम्बी दूरी की धार्मिक य्यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज का उपाय- सप्तश्लोकीदुर्गा का 18 बार पाठ करें।सात अन्न का दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत- 85%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article