अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज भाग्यशाली रहने वाली हैं ये 5 राशियां, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 21 नवंबर का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर का दिन शुक्रवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही अद्भुत रहेगा। इन राशि वालों को चारों ओर से लाभ देखने को मिलेगा। इस दिन कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर भी रहना होगा। हालांकि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं।

21 नवंबर दिन शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन बहुत खास है। सूर्योदय के समय सूर्य और चंद्रमा दोनों एक साथ वृश्चिक राशि में होंगे। यह आर्थिक समृद्धि का अद्भुत संयोग है। आज कनकधारा स्तोत्र और श्री सूक्त का पाठ करना बेहद लाभकारी रहेगा। भैरव उपासना का भी विशेष दिन है। बटुक भैरव स्तोत्रम अवश्य पढ़ें। कौओं को रोटी खिलाएं। रात्रि में कुछ तांत्रिक साधनाएं भी संपन्न होती हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

सूर्य-चंद्रमा आठवें घर में हैं। नौकरी में प्रमोशन के नए रास्ते खुलेंगे। सीनियर्स से चल रही परेशानियां आज दूर होंगी। युवा लव लाइफ में बहुत खुश रहेंगे। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। क्रोध पर काबू रखें।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र 3 बार पढ़ें। तिल-उड़द दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृषभ राशि

चंद्रमा-सूर्य सातवें घर में हैं। नौकरी बदलने का अच्छा समय है। ऑफिस में सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट सफल करने में जुटे रहेंगे। खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

उपाय: गाय को पालक-गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त पढ़ें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

चंद्रमा-सूर्य छठे घर में हैं। बैंकिंग और आईटी जॉब वालों को नए मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए समय शानदार है। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। किसी सीनियर के व्यवहार से थोड़ा तनाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, पर बहस से बचें।

उपाय: शुक्र बीज मंत्र जपें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

सूर्य-चंद्रमा पांचवें घर में हैं। नौकरी में रुका पैसा मिलेगा। बैंकिंग-आईटी क्षेत्र में सफलता का दौर जारी है। अपने काम पर पूरा फोकस रखें। लव लाइफ में घरवालों से शादी की बात करें – सहमति मिल सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

चंद्रमा-सूर्य चौथे घर में हैं। नौकरी में तरक्की होगी। सूर्य-मंगल आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। बिजनेस को बेहतर करने के लिए समय का सही उपयोग करें। धार्म532िक यात्रा के योग हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: सुंदरकांड पढ़ें। तिल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

कन्या राशि

सूर्य-चंद्रमा तीसरे घर में शुभ फल देंगे। नौकरी बदलने की योजना को टालें नहीं – सकारात्मक कदम उठाएं। धार्मिक अनुष्ठान पूरा होगा। घर बनवाने या खरीदने में सफलता मिलेगी। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: शिवलिंग पर जल, शहद और बेलपत्र चढ़ाएं। उड़द दान करें।

शुभ रंग: हरा और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

शुक्र आपको आर्थिक लाभ देंगे। कर्क का गुरु नौकरी में स्थिति मजबूत करेगा। चंद्रमा दूसरे घर में तनाव दूर रखेगा। घर में किसी खास काम को लेकर थोड़ा सोचेंगे। संतान से खुशी मिलेगी।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र 3 बार पढ़ें। मूंग-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा-सूर्य आपकी राशि में हैं। मंगल आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। भौतिक और आध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों में प्रगति होगी। नौकरी में प्रमोशन की पुरानी चिंता दूर होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे।

उपाय: हनुमान मंदिर में 3 परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

गुरु आठवें और चंद्रमा-सूर्य बारहवें घर में आध्यात्मिक खुशी देंगे। अपने काम को और बेहतर करें। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। लव लाइफ में उत्साह और आनंद रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें। अन्न दान करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

नौकरी में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी। चंद्रमा-सूर्य ग्यारहवें घर में हैं। अपनी धार्मिक सोच से जीवन को सही दिशा दें। शनि तीसरे घर में हैं – राजनीति करने वालों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। मसूर दाल-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

चंद्रमा-सूर्य बिजनेस में तनाव और नौकरी में काम की अधिकता दे सकते हैं। सही समय पर सही फैसला लेना सीखें। बैंकिंग-आईटी वालों को तरक्की मिलेगी। पैसों का मैनेजमेंट न बिगड़ने दें। शाम को धार्मिक यात्रा हो सकती है।

उपाय: श्री सूक्त पढ़ें। अन्न दान करें।

शुभ रंग: पीला और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि

नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई की विधि को सही करेंगे। चंद्रमा नवम घर में भाग्य बढ़ाएंगे। नया बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में अच्छी यात्रा के योग हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article