अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों के बनेंगे हर एक काम, भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal (20 अप्रैल 2026) आज का राशिफल : आज 20 अप्रैल का दिन सोमवार आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते है।

Image

20 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (20 अप्रैल 2026) आज का राशिफल : आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृषभ राशि में हैं। गुरु मिथुन व शनि, मंगल, बुध मीन में गोचर कर रहे हैं। सूर्य व शुक्र मेष में हैं। आज सोमवार है, शिव उपासना का दिन है। बुद्धि व किसी कार्य के सुंदर परिणाम के लिए समस्त शिव परिवार की उपासना करें। श्री गणेश जी को दूर्वा व मोदक अर्पित करें। अक्षय तृतीया का पावन दिन है, स्वर्ण खरीदें, दान-पुण्य करें और जीवन संगिनी का सम्मान करें।

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा द्वितीय व शनि-मंगल बारहवें गोचर में रहकर धार्मिक कार्यों के लिए शुभ हैं। सूर्य व शुक्र इसी राशि में धन संपदा के लिए सहायक हैं। गुरु तृतीय मङ्गलमय फल देंगे। व्यवसाय में सफलता का दिन है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोग्रेस या बदलाव की संभावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। रुका धन मिल सकता है।

शुभ रंग - सफेद व पीला

उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि में, शनि, मंगल व बुध एकादश गोचर में हैं। सूर्य व शुक्र द्वादश में हैं। बिजनेस सामान्य से बेहतर चलेगा। जॉब में बदलाव का विचार आएगा। अधिक यात्रा से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। स्टूडेंट्स करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे।

शुभ रंग - सफेद व नीला

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व्यय भाव में व सूर्य-शुक्र एकादश में हैं। व्यवसाय में लाभ रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। आईटी, बैंकिंग व टीचिंग फील्ड वालों के लिए अच्छा दिन है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

शुभ रंग - नारंगी व आसमानी

उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 80%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा एकादश में व सूर्य-शुक्र दशम भाव में हैं। मंगल, शनि व बुध नवम में हैं। जॉब में प्रमोशन के प्रयास सफल हो सकते हैं। अभी मनचाही सफलता नहीं मिली है लेकिन आगे रास्ते बनेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ ठीक रहेगा, शुगर वाले सावधान रहें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी

उपाय - श्री गणेश उपासना करें व सुंदरकांड का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 80%

सिंह राशि का आज का राशिफल

सूर्य व शुक्र नवम में हैं। चन्द्रमा दशम में रहेगा। शनि, मंगल व बुध अष्टम में हैं। बिजनेस में प्रगति होगी। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध से बचें। बड़ों का सम्मान करें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग - लाल व नारंगी

उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें व अनार-गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा भाग्य भाव में है। सूर्य व शुक्र अष्टम में हैं। आईटी, बैंकिंग व मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। टेक्निकल स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। लव लाइफ में यात्रा का योग है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा।

शुभ रंग - लाल व पीला

उपाय - श्री अरण्यकांड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 80%

तुला राशि का आज का राशिफल

सूर्य-शुक्र सप्तम में हैं। शनि खष्ठम व गुरु नवम में हैं। चन्द्रमा अष्टम भाव को प्रभावित कर रहा है। करियर में सफलता का समय है। ऑफिस में क्रोध से बचें। बेवजह यात्रा हो सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

शुभ रंग - हरा व सफेद

उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

मंगल-शनि पँचम में हैं, चन्द्रमा सप्तम में है। करियर में प्रगति होगी। प्रमोशन से जुड़ी चिंता दूर होगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग - हरा व पीला

उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

सूर्य-शुक्र पँचम में हैं। गुरु सप्तम में है। चन्द्रमा खष्ठम में है। करियर में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। स्टूडेंट्स मेहनत करें। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा संभव है।

शुभ रंग - लाल व नारंगी

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 85%

मकर राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा पँचम में है। गुरु खष्ठम व शनि-बुध तृतीय में हैं। जॉब व बिजनेस में सुधार होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। यात्रा संभव है। हेल्थ का ध्यान रखें। बड़े प्रोजेक्ट को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करें।

शुभ रंग - बैगनी व सफेद

उपाय - हनुमान जी की उपासना करें

भाग्य प्रतिशत - 85%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ में है। शनि-मंगल द्वितीय में हैं। जॉब व बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। हेल्थ का ध्यान रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग - नीला व हरा

उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा तृतीय व गुरु चतुर्थ में हैं। शनि, मंगल व बुध इसी राशि में हैं। जॉब में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रुके काम पूरे होंगे। बिजनेस में प्रगति होगी। लव लाइफ में थोड़ी दूरी रह सकती है। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग - पीला व नारंगी

उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें व सात अन्न का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article