अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : मोटी कमाई को तैयार रहें इन 5 राशियों के लोग, आज बन रहे सफलता के योग

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 18 June 2026 : आज गुरुवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसे आप दैनिक राशिफल के माध्यम से कर सकते हैं। पढ़ें आज का राशिफल।

Image

आज का राशिफल (18 जून 2026)

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 18 June 2026 : आज चंद्रमा, गुरु और शुक्र कर्क राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में, मंगल मेष में, शनि मीन में, राहु कुंभ तथा केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य, विष्णुसहस्रनाम, सुंदरकांड, सिद्धिकुंजिका स्तोत्र और माता दुर्गा के 108 नामों का जप विशेष फलदायी रहेगा। गुरुवार को कर्क राशि में चंद्रमा, गुरु और शुक्र का शुभ संयोग कई राशियों के लिए उन्नति, धन लाभ और आध्यात्मिक प्रगति के संकेत दे रहा है। नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव संभव हैं। जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, उपाय, शुभ अंक, शुभ रंग और भाग्य प्रतिशत। पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope) विस्तार से।

1. मेष राशि का राशिफल

चतुर्थ भाव में स्थित गुरु, शुक्र और चंद्रमा आपको सुख-सुविधाओं तथा आर्थिक लाभ के अवसर प्रदान करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धन संबंधी अटकी योजनाओं में प्रगति होगी। युवाओं को प्रेम संबंधों में भावनात्मक निर्णय लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ अंक: 01, 03

शुभ रंग: सफेद, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

2. वृषभ राशि का राशिफल

कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यवसाय में लाभ होगा लेकिन अत्यधिक भागदौड़ से बचें। पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। शहद और गंगाजल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें तथा तिल और उड़द का दान करें।

शुभ अंक: 04, 08

शुभ रंग: सफेद, नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

3. मिथुन राशि का राशिफल

सूर्य और बुध आपकी राशि में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में सफलता के संकेत हैं। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। छात्रों को करियर में अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सच और विश्वास बनाए रखें। भगवान विष्णु की आराधना करें तथा तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ अंक: 01, 09

शुभ रंग: हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

4. कर्क राशि का राशिफल

चंद्रमा, गुरु और शुक्र आपकी राशि में रहकर धार्मिक और पारिवारिक सुख बढ़ाएंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव संभव है। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और फलों का दान करें।

शुभ अंक: 02, 09

शुभ रंग: नारंगी, लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

5. सिंह राशि का राशिफल

करियर में नई उपलब्धियों के लिए प्रयास करेंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाने के लिए समय निकालें। श्रीसूक्त का पाठ करें। सात प्रकार के अन्न का दान करें तथा पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ अंक: 02, 09

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

6. कन्या राशि का राशिफल

नौकरी और व्यापार में सफलता के अच्छे संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई व्यावसायिक डील लाभ दे सकती है। छात्रों को करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता दुर्गा के मंदिर जाकर दर्शन करें और फलों का दान करें।

शुभ अंक: 04, 08

शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 70%

7. तुला राशि का राशिफल

दशम भाव में गुरु, शुक्र और चंद्रमा करियर में प्रगति और आर्थिक लाभ देंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। रक्तचाप से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हनुमान जी की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ अंक: 03, 09

शुभ रंग: हरा, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

8. वृश्चिक राशि का राशिफल

भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति मजबूत रहेगी। छात्रों और संतान पक्ष को सफलता मिल सकती है। शाम तक व्यावसायिक समस्याओं का समाधान होने के संकेत हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।

शुभ अंक: 02, 09

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

9. धनु राशि का राशिफल

रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार की कुछ समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम संबंधों में खुशी और विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ अंक: 02, 09

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

10. मकर राशि का राशिफल

व्यापार में सफलता और धन लाभ के योग हैं। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। प्रेम जीवन में सुखद समय रहेगा। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।श्रीसूक्त का पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ अंक: 05, 08

शुभ रंग: हरा, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

11. कुंभ राशि का राशिफल

नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। आज सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ अंक: 06, 08

शुभ रंग: हरा, नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

12. मीन राशि का राशिफल

छात्रों के लिए दिन शुभ है। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। आज के दिन हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ अंक: 05, 08

शुभ रंग: पीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

आज ग्रहों की यह स्थिति आध्यात्मिक उन्नति, दान-पुण्य और सकारात्मक कर्मों को बढ़ावा देने वाली है। श्री विष्णुसहस्रनाम, सुंदरकांड, सिद्धिकुंजिका स्तोत्र और माता दुर्गा के 108 नामों का जप विशेष फलदायी रहेगा। अन्नदान, विनम्रता और सत्कर्म आज के दिन को और अधिक शुभ बना सकते हैं।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article