Sun Transit In Leo 2023 Horoscope: सूर्य देव को जगत पिता और संसार की आत्मा कहा जाता है। हिंदू धर्म में इन्हें देवता के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। इसलिए इस ग्रह का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। 17 अगस्त को सूर्य देव अपनी प्रिय राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव के इस राशि में गोचर के दिन सिंह संक्रांति (Singh Sankranti 2023) मनाई जाती है। जानिए सूर्य के गोचर का आज सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal In Hindi)
मेष
मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। सब बेहतर व अपने समय पर होगा। बिजनेस में न्यू डील लाभ देगी। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें व भगवान शिव की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
वृष
आज का दिन व्यावसायिक कार्यों में भाग दौड़ से भरे रहने की सम्भावना है। बेवजह की यात्रा से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।
मिथुन
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क
जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी पदोन्नति नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। शिव उपासना करते रहें।
सिंह
आप एक उद्यमी व्यक्ति हैं। आप किसी भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान करें।
कन्या
आप अपनी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
तुला
जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। असत्य बोलने से बचें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें।
वृश्चिक
धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें।
धनु
धन का आगमन होगा। मन को एक साथ कई चिंतन से रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
मकर
छात्रों के लिए अध्ययन का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें।
कुम्भ
आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। भगवान शिव के मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तिल का दान करें।
मीन
जॉब में आपकी सक्रिय गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। प्रमोशन को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे। जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
