Aaj Ka Rashifal : आज चारों दिशाओं से भारी लाभ कमाएंगी ये 6 राशियां, गुड डे बन जाएगा 16 फरवरी का दिन
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 16, 2026, 06:09 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 16 February 2026: आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है और सोमवार का पावन दिन है। शिवरात्रि के अगले दिन सोमवार और चतुर्दशी का संयोग भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। आज शिव भक्ति विशेष फल देने वाली है। आइए जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहने वाला है?
16 फरवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 16 February 2026: 16 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। जो शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। नक्षत्र श्रवण शाम 8 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इसके बाद धनिष्ठा लग जाएगा। योग वरीयान पूरे दिन रहेगा। शाम 5 बजकर 34 तक शकुनि करण रहेगा। इसके बाद चतुष्पाद करण शुरू हो जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही इसी राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल भी रहेंगे। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु विराजमान रहेंगे। मीन राशि में शनि और सिंह में केतु व मिथुन में गुरु रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा दशम भाव में और सूर्य-शुक्र एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। परिवार के रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। ऑफिस में लापरवाही न करें और असत्य से दूर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा भाग्य भाव में और सूर्य-शुक्र दशम भाव में हैं। गुरु द्वितीय भाव में शुभ फल दे रहे हैं। व्यवसाय में नई डील सोच-समझकर करें। अनावश्यक खर्च से बचें। जॉब में धैर्य रखें। किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 85%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा अष्टम भाव में और गुरु आपकी ही राशि में हैं। जॉब और व्यवसाय के लिए दिन महत्वपूर्ण है। नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। छात्र सफल रहेंगे। विवाह की चर्चा घर में शुरू हो सकती है। रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। अधिक यात्रा से बचें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा सप्तम भाव में और गुरु व्यय भाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब परिवर्तन में सफलता मिल सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: श्री विष्णु उपासना करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल
जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। सूर्य और शुक्र महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। छात्र समय का सदुपयोग करें। अधिक तनाव से बचें।
उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्त के 16 मंत्रों का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पंचम भाव में और सूर्य-शुक्र सप्तम भाव में हैं। प्रबंधन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग सफल रहेंगे। परिश्रम का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में यात्रा का योग है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और दान-पुण्य करें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का आज का राशिफल
सूर्य और शुक्र पंचम भाव में हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। करियर में उतार-चढ़ाव सामान्य हैं, धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में संयम रखें। ऑफिस में क्रोध से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: पिता का चरण स्पर्श करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल और चंद्रमा तृतीय भाव में हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। प्रमोशन से जुड़ी चिंता दूर होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हरा, पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
गुरु सप्तम भाव में और चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। करियर को लेकर थोड़ा भ्रम रहेगा, लेकिन निर्णय क्षमता मजबूत करें। छात्र पढ़ाई में समर्पण रखें। प्रेम जीवन में हल्की परेशानी हो सकती है। आंखों से संबंधित समस्या संभव है। धार्मिक यात्रा का योग है।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल आपकी ही राशि में हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य अधिक रहेंगे, इसलिए बड़े प्रोजेक्ट को छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करें। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम जीवन में आनंद रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, गाय को पालक खिलाएं और कंबल का दान करें।
शुभ रंग: नीला, बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 80%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
सूर्य और शुक्र आपकी राशि में हैं। जॉब में अचानक परिवर्तन संभव है। धैर्य रखें और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। व्यवसाय में प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। छात्र समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
जॉब और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। परिवर्तन सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। व्यवसाय में वृद्धि के लिए प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
