आज का राशिफल, 14 January 2026 : आपके लिए कैसा रहेगा षटतिला एकादशी दिन, जानिए आज के राशिफल से
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 14, 2026, 06:48 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 14 January 2026 (बुधवार): मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी का दिन है। इसको षटतिला एकादशी के नाम से जानते हैं, आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं।
14 जनवरी का राशिफल
आज का राशिफल 14 January 2026 (बुधवार): आज माघ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। सूर्य भी रात्रि 09:19 पर मकर राशि में आएंगे। वैसे तो मकर संक्रांति उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी को मनायी जानी चाहिए लेकिन कहीं-कहीं 14 जनवरी को ही मनायी जा रही है। फिलहाल सूर्योपासना करें। विष्णु उपासना करें। जो लोग नियमित एकादशी व्रत रखते हैं वह श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अवश्य करें।
दान-पुण्य के महान अवसर का लाभ उठाएं। अपने इष्ट के स्वरूप को मन में बसाते हुए उनके नाम को श्वांस-श्वांस में बसा लीजिए, यही कलयुग की एक मात्र भक्ति पथ की सहज व यथार्थ संजीवनी है जो जन्म जन्मान्तर के पापों का शमन कर आपको ईश्वर के असीम प्रेम को प्राप्त कराएगी। प्रेम आत्मिक मिलन है। आज जो लोग जीवन पथ पर किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए हैं, वह सूर्योपासना के साथ-साथ अपने उचित मार्ग का दृढ़संकल्प लें ताकि सफलता मिलना आसान हो जाय। ठंढ़ के इस मौसम में यथासंभव ऊनी वस्त्र व कंबल दान करते रहें। दान गोपनीय हो तभी फलित होगा। दर्शनीय दान पुण्य को विलोपित करता है।
मेष राशि का आज का राशिफल
माघ माह कृष्ण पक्ष एकादशी के दिन बारहवें शनि, अष्टम चंद्रमा और तृतीय गुरु आपको सफल करेंगे। आईटी और बैंकिंग जॉब में परिवर्तन के लिए शुभ दिवस है। जॉब के लिए सुंदर अवसर प्राप्ति का समय है। धन प्राप्ति की बाधाएं दूर होंगी। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें – आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। व्यवसाय के लिए बहुत शुभ है। शनि एकादश लाभ देंगे। गुरु द्वितीय भाव में परिवार संग धार्मिक यात्रा की संभावना देगा। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा और सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी उच्चाधिकारी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ से खुश रहेंगे।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
छठे चंद्रमा रोग दे सकते हैं। इस राशि के गुरु छात्रों के लिए मंगलमय रहेंगे। करियर में नए प्रयास के लिए आज महत्वपूर्ण दिवस है। जॉब चेंज के प्रयास के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय संबंधी अधूरा कार्य पूरा होगा। उदर विकार से चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन प्रयोग से बचें।
उपाय: भगवान गणेश जी की उपासना करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पांचवें भाव में गोचर करके छात्रों को लाभ देंगे। व्यय भाव के गुरु धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ हैं। करियर में परिवर्तन के प्रयास कर सकते हैं। नए बिजनेस डील में सफलता मिल रही है। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें, भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में यात्रा का सुखद संयोग आ सकता है।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा चतुर्थ घर-परिवार में समृद्धि देंगे। शनि मीन में व्यवसाय में लाभ तथा गुरु एकादश भाव में शुभ फल दे रहे हैं। बिजनेस में आशातीत प्रोग्रेस है। जॉब में परिवर्तन के प्रयास में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अच्छा है। समय का सही उपयोग करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा तृतीय शुभ रहेंगे। शनि सप्तम लव लाइफ में तनाव दे सकते हैं। गुरु दशम कर्म भाव को मजबूत कर रहे हैं। शुक्र और बुध गोचर बैंकिंग जॉब में सफल करेगा। व्यवसाय में आकस्मिक धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा। लव लाइफ में खुशी और सुखद यात्रा है।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
शुक्र और बुध बिजनेस ग्रोथ देंगे। छठे शनि शुभ है। द्वितीय चंद्रमा बिजनेस में प्रगति का कारक ग्रह है। चंद्रमा और गुरु शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। श्वांस रोग के पेशेंट सावधान रहें। लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा इसी राशि में रहकर जॉब और व्यवसाय में सफलता देंगे। पांचवें शनि बीटेक और एमबीए छात्रों के लिए अनुकूल हैं। जॉब चेंज को लेकर मन परेशान रहेगा। संतान प्रगति करेगी। बिजनेस ग्रोथ की चिंताएं दूर होंगी। शुक्र गोचर का सहयोग लाभप्रद रहेगा। गृह निर्माण में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। धार्मिक उत्सव का आनंद लेंगे।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 85%
धनु राशि का आज का राशिफल
व्यय भाव के चंद्रमा धार्मिक अनुष्ठान में लाभ देंगे। सप्तम गुरु बिजनेस में लाभ देंगे। चतुर्थ शनि जॉब में प्रमोशन में सपोर्ट करेंगे। करियर में परफॉर्मेंस बेहतर करें। बिजनेस में उन्नति से खुश रहेंगे। राहु कर्ज से मुक्ति देंगे। लव लाइफ से प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर रहेंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। तिल और गुड़ का दान लाभदायक है।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
बिजनेस में शुक्र और बुध आर्थिक लाभ देंगे। तृतीय शनि परिवार में विवाद दे सकते हैं। छठे गुरु स्वास्थ्य में लाभ देंगे। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर करेंगे। आप धार्मिक व्यक्ति हैं। आध्यात्मिक सोच से धार्मिक पथ सही दिशा मिलेगी। जमीन या वाहन खरीदने का विचार आएगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। गेहूं और गुड़ का दान सहायक है।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
द्वितीय शनि और दशम चंद्रमा जॉब में नवीन पद की प्राप्ति करवा सकते हैं। ऑफिस में विवाद न करें। शांतिपूर्ण तरीके से स्टाफ संबंधित समस्याएं हल करें। धार्मिक संकल्प पूर्ण होंगे। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ में दूरियां रहेंगी।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी गुरु चतुर्थ और चंद्रमा नवम (भाग्य भाव) में गोचर कर रहे हैं। जॉब में संघर्ष है। परिवार में किसी बात से तनाव रहेगा। चंद्रमा आपकी सकारात्मक सोच को व्यवसाय के सही दिशा में ले जाएंगे। लव लाइफ से थोड़ा तनाव रहेगा। बिजनेस ग्रोथ के प्रयास सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। चंद्रमा और शुक्र धन प्राप्ति में सहायक हैं।
उपाय: सूर्योपासना शुभ फल देंगे।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।