अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 7 August 2024: हरियाली तीज के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 7 August 2024: सावन मास की हरियाली तीज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर होगा। आज के दिन सूर्यास्त शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। आइए जानें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 7 August 2024: सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन रात के 10 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। इस हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में 11:55 से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। वहीं संध्या पूजन का समय 06:21 से 7 बजकर 21 मिनट होगा। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। आइए जानें पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 7 August 2024 (आज का पंचांग 7 अगस्त 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष

तिथि-- तृतीया 10:07 pm तक फिर चतुर्थी

व्रत- श्रावण मासिक व्रत

दिवस-बुधवार

सूर्योदय-05:42am

सूर्यास्त-07:10pm

नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 08:33 pm तक फिर उत्तरा फाल्गुनी

चन्द्र राशि- सिंह,स्वामीग्रह--सूर्य

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण-तैतिल 08:55am तक फिर गरज

योग: परिघ 11:43am तक फिर शिव

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:55am से 12:47 pm

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:32pm से 07:24 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:08am से 07;53am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:21pm तक

दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

क्या करें-आज फलाहार व्रत करें। भैरो उपासना पर ध्यान दें। आज घी से शिव लिंग का रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें।श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। भगवान शिव जी की उपासना करें।शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें।अन्न व फलों का दान करे।शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। आज गन्ने से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। दुग्ध से रुद्राभिषेक करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में तीर्थ करें। शिव पुराण का पाठ पूर्ण कर तत्पश्चात हवन करें। राहु व बुध के द्रव्य उड़द व मूंग के दान का बहुत महत्व है।

क्या न करें-क्रोध मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article