अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 30 december 2022: आज दुर्गाष्टमी का व्रत है, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 29, 2022, 07:00 PM IST

Aaj Ka Panchang 30 december 2022 in Hindi Today : आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Image

Aaj Ka Panchang 30 December 2022

Aaj Ka Panchang 30 december 2022 in Hindi Today: 30 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग

सुजीत जी महाराज-

आज पौष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।आज दुर्गाष्टमी का व्रत है।शुक्रवार का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है।आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है।आज अन्न व कम्बल का दान करें।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक30 दिसम्बर 2022
दिवसशुक्रवार
माहपौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथिअष्टमी
सूर्योदय07:12 am
सूर्यास्त05:33 pm
नक्षत्रउत्‍तराभाद्रपद
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशिमीन
करणबव
योगवरीयान

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56 am से 12:48 pm तकराहुकालदोपहर 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article