अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 3 June 2024: आज के दिन क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 3 June 2024: आज के दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन अश्वनी नक्षत्र रहेगा और दिशा शूल पूर्व दिशा में होगा। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 3 June 2024: आज के दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर रहेगा। इसी के साथ आज पूरा दिन अश्वनी नक्षत्र रहेगा। आज के दिन सौभाग्य 09:13am तक फिर शोभन योग बनेगा। इस योग में पूजा करना लाभकारी रहेगा। राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। आइए यहां जानें पूरे दिन का पंचांग

Aaj Ka Panchang 3 June 2024 (आज का पंचांग 3 जून 2024)

संवत--पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष

तिथि- द्वादशी

दिन-सोमवार

व्रत- सोमवार व्रत,अपर्णा एकादशी पारण

सूर्योदय-05:27am

सूर्यास्त-06:51 pm

नक्षत्र-अश्वनी

चन्द्र राशि- मीन,स्वामी ग्रह-गुरु

सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र

करण-कौलव01:31 pm तक फिर तैतिल

योग- सौभाग्य 09:13am तक फिर शोभन

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54am से 12:47 pm

2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:23 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:42 pm से 07:08 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:05am तक

5अमृत काल-06:02am से 07;56 am तक

6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:46 तक रात्रि

संध्या पूजन-06:50pm से 07;51pm तक

दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या करें-सोमवार का व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें। मन्दिर में स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर के दान का बहुत महत्व है। साप्ताहिक सोमवार का महान व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। भगवान शिव के नाम का भी जप करें। ॐ हौं जूं स: महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज शक्ति उपासना का भी विशेष महत्व है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

क्या न करें- असत्य वाचन व पर निंदा से पुण्य समाप्त होता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article