अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 29 November 2022: पंचांग अनुसार आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय यहां जानें

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 28, 2022, 07:00 PM IST

Aaj Ka Panchang 29 November 2022 in Hindi Today: हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Image

Aaj Ka Panchang 29 November 2022: आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 29 November 2022 in Hindi Today: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है।आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है।आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है। घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है। श्रवण नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक- 29 नवम्बर 2022

दिवस- मंगलवार

माह- मार्गशीर्ष ,शुक्ल पक्ष,

तिथि- खष्ठी11:05am तक फिर सप्तमी

सूर्योदय- 06:55am

सूर्यास्त- 05:23 pm

नक्षत्र- श्रवण

सूर्य राशि- वृश्चिक

चन्द्र राशि- मकर07:52 pm तक फिर कुम्भ

करण- तैतिल

योग- ध्रुव

शुभ मुहूर्त-

अभिजीत- 11:58am से 12:48pm तक।

विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:19pm से 06:56pm तक

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article