अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 29 december 2022: भगवान विष्णु की अराधना का दिन गुरुवार, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 29, 2022, 06:01 AM IST

Aaj Ka Panchang 29 december 2022 in Hindi Today : आज पौष महीना के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। बुधवार दिन पड़ने के कारण आज भगवान विष्णु जी की उपासना के लिए बेहद खास दिन है। इसके साथ श्री सुक्त पाठ और हनुमानबाहुक का पाठ भी कर सकते हैं। चलिए अब आज के सारे शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

Image

Aaj Ka Panchang, 29 december 2022: भगवान विष्णु की अराधना का दिन गुरुवार, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 29 december 2022 in Hindi Today: 29 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग-

सुजीत जी महाराज-

आज पौष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है।पौष माह में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक29 दिसम्बर 2022
दिवसवीरवार
माहपौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथिसप्तमी
सूर्योदय07:15am
सूर्यास्त05:33 pm
नक्षत्रपूर्वभाद्रपद
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशिमीन
करणगर
योगव्यतीपात

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56 am से 12:48 pm तक राहुकालदोपहर 1:30 बजे से 03:00 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article