अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 26 November 2022: शनिवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त यहां देखें

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 26, 2022, 06:01 AM IST

Aaj Ka Panchang 26 November 2022 in Hindi Today: आज शनिवार का दिन है। आज शनि देव के पावन व्रत का दिन है। शनि देव की पूजा और व्रत करने से सारे संकट का निवारण होता है। साथ ही आज हनुमान जी की पूजन का भी दिन है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए आज सुन्दरकाण्ड का पाठ कर सकते हैं। इनसब के अलावा आइए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में जान लेते हैं।

Image

Panchang Today, 26 November 2022

Aaj Ka Panchang 26 November 2022 in Hindi Today: 26 नवम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है।संकट निवारण हेतु शनि देव का पावन व्रत है।मूल नक्षत्र है। सूर्य वृश्चिक राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक26 नवम्बर 2022
दिवसशनिवार
माहमार्गशीर्ष,शुक्ल पक्ष
तिथितृतीया
सूर्योदय06:15am
सूर्यास्त05:24 pm
नक्षत्रमूल
सूर्य राशिवृश्चिक
चन्द्र राशिधनु
करणतैतिल
योगशूल

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58am से 12:40 pm तकराहुकालप्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article