Aaj Ka Panchang 24 January 2025: जानें माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त समय समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 January 2025 In Hindi: आज कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, दिन शुक्रवार है। शुक्रवार को कई लोग माता लक्ष्मी का व्रत भी रखते हैं। जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 24 January 2025 In Hindi: इस समय महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सूर्य मकर राशि व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। नियम पूर्वक प्रयाग राज के संगम में स्नान करें।माह माह बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज विष्णु उपासना का भी दिवस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें। माता गंगा की उपासना करें।विष्णु जन कल्याण करते हैं। कृष्ण जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। अपने इष्ट के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। अपने वजन के बराबर अन्न का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। कनकधारा स्तोत्र के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। पुण्य प्राप्ति का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का आध्यात्मिक आनन्द लें।आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता, पिता, वृद्ध , गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। दशमी तिथि के बाद कल एकादशी व्रत की तैयारी करें। जानिए आज का पूरा पंचांग।

aaj ka panchang 24 jan 2025

Aaj Ka Panchang 24 January 2025 In Hindi

आज का पंचांग 24 जनवरी 2025

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

End of Feed