अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 24 January 2025: जानें माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त समय समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 January 2025 In Hindi: आज कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, दिन शुक्रवार है। शुक्रवार को कई लोग माता लक्ष्मी का व्रत भी रखते हैं। जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 24 January 2025 In Hindi

Aaj Ka Panchang 24 January 2025 In Hindi: इस समय महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सूर्य मकर राशि व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। नियम पूर्वक प्रयाग राज के संगम में स्नान करें।माह माह बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज विष्णु उपासना का भी दिवस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें। माता गंगा की उपासना करें।विष्णु जन कल्याण करते हैं। कृष्ण जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। अपने इष्ट के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। अपने वजन के बराबर अन्न का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। कनकधारा स्तोत्र के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। पुण्य प्राप्ति का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का आध्यात्मिक आनन्द लें।आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता, पिता, वृद्ध , गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। दशमी तिथि के बाद कल एकादशी व्रत की तैयारी करें। जानिए आज का पूरा पंचांग।

आज का पंचांग 24 जनवरी 2025

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-माघ, कृष्ण पक्ष,दशमी

तिथि- दशमी 07:27pm तक फिर एकादशी

दिवस -शुक्रवार

सूर्योदय-07:21am

सूर्यास्त-05:32pm

नक्षत्र- अनुराधा

चन्द्र राशि - वृश्चिक,स्वामी-मंगल

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- विष्टि 07;28 pm तक फिर बव

योग-वृद्धि

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-12:14 pm से 12:52 pm तक

विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:29pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:22pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:06am तक

अमृत काल-06:08am से 07:44am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:40से 12:22तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 10;30 से दोपहर 12 बजे तक

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article