अध्यात्म

Aaj ka Panchang 23 February 2023: गुरुवार का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 23, 2023, 05:47 AM IST

Aaj ka Panchang 23 February 2023 in Hindi : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है।फाल्गुन माह में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

Image

Aaj ka Panchang 23 February 2023

Aaj ka Panchang 23 February 2023 in Hindi 23 फरवरी 2023 का पञ्चाङ्ग :

आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है।फाल्गुन माह में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।रेवती नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक23 फरवरी 2023
दिवसगुरूवार
माहफाल्‍गुन ,शुक्‍ल पक्ष
तिथिचतुर्थी
सूर्योदय06:54 a.m
सूर्यास्त06:14 pm
नक्षत्ररेवती
सूर्य राशिकुम्‍भ
चन्द्र राशिमीन
करणवाणि‍ज
योगशुभ

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56 am से 12:48 pm तक राहुकालदोपहर 1:30 से सायं 03 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19 pm से 06:56 pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article