अध्यात्म

Vishwakarma Puja 2023 Shubh Muhurat: जानें विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 17 September 2023 In Hindi (Vishwakarma Puja Shubh Muhurat 2023): पंचांग अनुसार आज कन्या संक्रांति है। इस दिन विश्वकर्मा पूजा का त्योहार भी मनाया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। यहां जानिए विश्वकर्मा पूजा का मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग हिंदी में।

Image

Aaj Ka Panchang 17 September 2023 In Hindi

Aaj Ka Panchang 17 September 2023 In Hindi (Vishwakarma Puja Shubh Muhurat 2023): पंचांग अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। दरअसल प्रत्येक वर्ष कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti 2023) के दिन विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जाती है। इस पूजा के लिए सुबह का समय ज्यादा शुभ माना जाता है। खास बात ये है कि आज तीन शुभ योगों का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन मुहूर्तों में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अत्यंत फलदायी साबित होगी। अब जानिए विश्वकर्मा पूजा का मुहूर्त (Vishwakarma Puja Muhurat 2023) और आज का पूरा पंचांग।

विश्वकर्मा पूजा मुहूर्त 2023 (Vishwakarma Puja Muhurat 2023)

विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को की जाएगी। वैसे तो पूजा का मुहूर्त दिन भर रहेगा। लेकिन अगर विश्वकर्मा पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो वो सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रान्ति का क्षण दोपहर 01:43 PM का है।

आज का पंचांग (Today Panchang In Hindi)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:33 ए एम से 05:20 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 04:57 ए एम से 06:07 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:51 ए एम से 12:40 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:18 पी एम से 03:08 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:24 पी एम से 06:48 पी एम

सायाह्न सन्ध्या- 06:24 पी एम से 07:35 पी एम

अमृत काल- 05:10 ए एम, सितम्बर 18 से 06:55 ए एम, सितम्बर 18

निशिता मुहूर्त- 11:52 पी एम से 12:39 ए एम, सितम्बर 18

द्विपुष्कर योग- 10:02 ए एम से 11:08 ए एम

सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 10:02 ए एम

अमृत सिद्धि योग- 06:07 ए एम से 10:02 ए एम

आज का राहुकाल समय (Today Rahu Kaal Time)

आज राहुकाल शाम 04 बजकर 52 मिनट से शाम 06 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस समय पर किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article