अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 17 May 2025: आज का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? कब से कब तक लगेगा राहुकाल, जानिए पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 17 May 2025: आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की पंचमी तिथि, दिन शनिवार व हनुमान जी के निमित्त व्रत है। ज्येष्ठ माह बहुत गर्मी का माह होता है। दान-पुण्य करें। हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करें। जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 17 May 2025

Aaj Ka Panchang 17 May 2025: पंचांग अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त 11:51 am से 12:45 pm तक रहेगा। ज्येष्ठ महीना चल रहा है और इस महीने में गुड़, जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रम्हमुहूर्त में पीपल को जल दें। सायंकाल पीपल तले दीपक जलाकर उनकी सात परिक्रमा करें। शनि भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त हैं। श्री कृष्ण उपासना करें।

17 मई 2025 पंचांग (17 May 2025 Panchang)

संवत--- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष

तिथि -पंचमी

पर्व- ज्येष्ठ पंचमी

दिवस -शनिवार

सूर्योदय- 05:08 am

सूर्यास्त-7:05pm

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 05:43 pm तक फिर उत्तराषाढ़ा

चन्द्र राशि - धनु,स्वामी-गुरु

सूर्य राशि- वृष

करण-- कौलव 05:41 pm तक फिर तैतिल

योग-साध्य 07:11 am तक फिर शुभ

17 मई 2025 शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:51 am से 12:45 pm तक

विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:25pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:26pm से 07:24pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

अमृत काल-06:02am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:22तक रात

संध्या पूजन-06:20pm से 07:08pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article