अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 14 January 2023: माता काली की उपासना का दिन आज, जानें शनिवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 14, 2023, 06:01 AM IST

Aaj Ka Panchang 14 january 2023 in Hindi Today: आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। शनिवार दिन पड़ने के कारण आज का दिन माता काली के व्रत के लिए बेहद खास माना जाता है।आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा पाठ के साथ दुर्गासप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं। चलिए अब आज के सारे शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

Image

Panchang Today, 14 January 2023

Aaj Ka Panchang 14 january 2023 in Hindi Today: 14 जनवरी 2023 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज माघ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है।संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।हस्त नक्षत्र है। सूर्य धनु राशि में है।भगवान सूर्य 08:59 रात्रि में मकर में आएंगे। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।माघ माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

बव
दिनांक14 जनवरी 2023
दिवसशनिवार
माहमाघ ,कृष्ण पक्ष
तिथिसप्तमी
सूर्योदय07:15 m
सूर्यास्त05:45 pm
नक्षत्रहस्त
सूर्य राशिधनु08:59 रात्रि तक फिर मकर
चन्द्र राशिकन्या
करण

योगअतिगण्ड

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58 am से 12:40 pm तकराहुकालप्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article