अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 07 january 2023: आज माता काली जी की स्तुति करें, संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत करें

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 7, 2023, 06:23 AM IST

Aaj Ka Panchang 07 january 2023 in Hindi Today : आज माघ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

Image

Panchang 07 January 2023

Aaj Ka Panchang 07 january 2023 in Hindi Today:

सुजीत जी महाराज-

आज माघ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।पुनर्वसु नक्षत्र है। सूर्य धनु राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें ।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। ।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।माघ माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक07 जनवरी 2023
दिवसशनिवार
माहमाघ ,कृष्ण पक्ष,
तिथिप्रतिपदा
सूर्योदय07:17 am
सूर्यास्त05:38 pm
नक्षत्रपुनर्वसु
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशिमिथुन 08;26 pm तक फिर कर्क
करणबालव
योगइन्‍द्र

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58 am से 12:40 pm तकराहुकाल09 बजे से 10:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41 pm से 07:06pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article