अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 06 january 2023 : आज शुक्रवार व पूर्णिमा का पावन व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 6, 2023, 06:27 AM IST

Aaj Ka Panchang 06 january 2023 in Hindi Today : आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है।आद्रा नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज उपवास व दान पुण्य करने का महान दिवस है।

Image

Panchang 06 January 2023

Aaj Ka Panchang 06 january 2023 in Hindi Today : आज पौष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है।आज शुक्रवार व पूर्णिमा का महान व पावन व्रत है।आज व्रत रहने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। आज का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है।आद्रा नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज उपवास व दान पुण्य करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक06 जनवरी 2023
दिवसशुक्रवार
माहपौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथिपूर्णिमा
सूर्योदय07:18 am
सूर्यास्त05:38 pm
नक्षत्रआद्रा
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशिमिथुन
करणविष्टि
योगब्रम्ह

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56 am से 12:48 pm तकराहुकाल10:30 बजे से 12 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article