अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज है महाष्टमी का व्रत, देखें पूजा का शुभ मुूहूर्त और राहुकाल का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:26 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 03 October 2022: आज शारदीय नवरात्रि 2022 की महाष्टमी तिथि है। जानें 03 अक्टूबर को पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और देवी के किस स्वरूप की आज पूजा होगी।

Image

Aaj Ka Panchang: आज है महाष्टमी का व्रत, देखें पूजा का शुभ मुूहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang Today (आज का पंचांग) 03 October 2022: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। 04:37 pm के बाद नवमी लग जाएगी। नवमी लगते ही नवरात्र व्रत के हवन शुरू हो जाएंगे। इस समय प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज के अनुसार, आज माता जी का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व बजरंगबाण के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज रात्रि में कुछ तांत्रिक अनुष्ठान का अनन्त पुण्य है।

Panchang Today (आज का पंचांग) 03 October 2022

  • दिनांक - 03 अक्टूबर 2022
  • दिवस - सोमवार
  • माह-आश्विन, शुक्ल पक्ष,
  • तिथि-नवरात्र की अष्टमी। 04:37 pm के बाद नवमी। सूर्योदय-06:19am
  • सूर्यास्त-06:02pm।
  • नक्षत्र-पूर्वाषाढ़ा
  • सूर्य राशि- कन्या
  • चन्द्र राशि-धनु
  • करण-बव
  • योग-शोभन

03 October 2022 के शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक।

विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक

03 October 2022 के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article