Aaj Ka Mantra: हिंदू धर्म में मंत्र साधना सभी प्रकार की साधनाओं से ऊपर मानी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मंत्र साधना में मंत्रो का लगातार उच्चारण करते रहना कोई आसान क्रिया नहीं मानी जाती है। शास्त्रों में भी वर्णित है कि मंत्रो के जाप से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। यदि व्यक्ति अपने रोजमर्रा के कार्यों से कुछ समय जाप करने के लिए निकालता है तो वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। चलिए जानते है आज का खास मंत्र जिसे जपने से आपको भय से मुक्ति मिल सकती है।
Aaj Ka Mantra
""सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते भयेभ्स्त्राही नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तुते।।
यह दुर्गासप्तशती के सप्तश्लोकी दुर्गा का महामन्त्र है। इस मंत्र से भय समाप्त होता है। निर्भयता भक्ति से ही आती है। यह बहुत ही सहज, सरल व चमत्कारिक मन्त्र है। दुर्गा मंदिर या घर के मंदिर में में रुद्राक्ष की माला पर इसका जप करें। आप इसका मानसिक जप भी कर सकते हैं। यदि इस मंत्र को ॐ नमः शिवाय मन्त्र के बाद जप किया जाय तो और बेहतर होगा। यह चमत्कारिक मन्त्र दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों से मुक्ति प्रदान कर माता की भक्ति की तरफ ले जाता है। आपका भोजन सात्विक हो।
आपका मन पवित्र व धार्मिक-आध्यात्मिक हो तभी यह मंत्र चमत्कारिक कार्य करेगा। यह मंत्र भाग्य चमका देता है। ऐश्वर्य प्रदान करता है। यह शरीर को निरोग करता है। व्यक्ति जीवन में यश चाहता है। आप महत्वाकांक्षी बनें। कर्म करें। सब कुछ करने के बावजूद यदि सफलता नहीं मिलती है तो यह मंत्र आपको यशश्वी व सफल बनाएगा। जीवन के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं। यह मंत्र आपके लिए ब्रम्हास्त्र जैसा कार्य करता है। इस महामंत्र का जप अवश्य करें। माता के मंदिर में जाएं वहां दुर्गा जी की प्रतिमा की एक परिक्रमा करें।
