अध्यात्म

Aaj Ka Mantra: जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने के लिए आज इस मंत्र का करें जाप

Aaj Ka Mantra: आज हम एक ऐसे मंत्र के बारे में बात करने जा रहे हैं जो ब्रम्हास्त्र जैसा कार्य करता है। इस महामंत्र का जप करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Image

Aaj Ka Mantra: आज का शक्तिशाली मंत्र

Aaj Ka Mantra: वेदों अनुसार मंत्रो का जाप करने से व्यक्ति के अंदर जो ध्वनि तरंग उत्पन्न होती है, उसे ही मंत्रयोग कहते हैं। कहते हैं शरीर की सभी इन्द्रियों को नियंत्रण में रखने का एक मात्र उपाय मंत्रों का जाप है। मंत्र जाप भटकते हुए मन को शांत कर देता है। मंत्र जाप से मनुष्य न केवल अपने आप को ईश्वर के करीब महसूस करता है बल्कि आत्म संतुष्टि का भी अनुभव करता है। आज हम एक ऐसे चमत्कारी मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जाप से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Aaj Ka Mantra

"सर्वबाधा प्रश्मन्न त्रैलोक्य श्याखेश्वरी

एवमेव त्वयामस्मद्वैरी विनाशनम।"

यह दुर्गासप्तशती के सप्तश्लोकी दुर्गा का महामन्त्र है। इस मंत्र से सभी कार्य बाधाएं समाप्त होती हैं। शुभ होता है सभी अमंगल दूर होते हैं। जीवन मे भक्ति से ही शक्ति आती है। यह बहुत ही अद्धभुत व चमत्कारिक मन्त्र है। दुर्गा मंदिर या घर के मंदिर में में रुद्राक्ष की माला पर इसका जप करें। आप इसका मानसिक जप भी कर सकते हैं। यदि इस मंत्र को पीपल के वृक्ष या नदी के तट या गोशाला में जप किया जाय तो और बेहतर होगा। यह चमत्कारिक मन्त्र दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों से मुक्ति प्रदान कर माता दुर्गा की भक्ति की तरफ ले जाता है। आपका भोजन सात्विक हो। आपका मन पवित्र व धार्मिक-आध्यात्मिक हो तभी यह मंत्र चमत्कारिक कार्य करेगा।

इस मंत्र को जपने के फायदा और तरीका

यह मंत्र भाग्य चमका देता है। ऐश्वर्य व धन प्रदान करता है। यह मंत्र मन व तन को शुद्ध करता है। मन को भक्तिमय करता है। यह मंत्र चमत्कार करता है। मन की अगली गति भगवान की प्राप्ति व जीवन में ऐश्वर्य व जनहित का है। आप बहुत बेहतर इंसान बनें। कर्म करें।सब कुछ करने के बावजूद यदि सफलता नहीं मिलती है तो यह श्लोक आपको यशश्वी व सफल बनाएगा। जीवन के समस्त दुख समाप्त होते हैं। यह श्लोक ब्रम्हास्त्र जैसा कार्य करता है। इस महामंत्र का जप अवश्य करें। माता के मंदिर में जाएं वहां दुर्गा जी की प्रतिमा की एक परिक्रमा करें। अंत मे हवन व आरती करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article