Aaj Ka Mantra: ज्योतिष में मंत्रों का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। कहते हैं मंत्रों का जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। देवी देवताओं को प्रसन्न करने और ग्रहों को मजबूत करने का भी सबसे सरल उपाय है मंत्र जाप। वास्तव में मंत्र जाप से आत्म संतुष्टि तो मिलती ही है साथ ही मनोवैज्ञानिक लाभ भी होता है। जानिए आज किस मंत्र का जाप करके आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
Aaj Ka Mantra
जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।।
यह दुर्गासप्तशती का महामन्त्र है। असाध्य रोग के नष्ट होने व पुनः समस्त पापों के शमन के बाद नव जीवन प्रदायी यह रामबाण मन्त्र महाकाली को समर्पित है। इस मंत्र से मंगल होता है सभी अमंगल दूर होते हैं। जीवन मे सफलता कर्म व भक्ति से ही आती है। यह बहुत ही अद्धभुत व चमत्कारिक मन्त्र है। दुर्गा मंदिर या घर के मंदिर में में रुद्राक्ष की माला पर इसका जप करें। आप इसका मानसिक जप भी कर सकते हैं। यदि इस मंत्र को काली मंदिर में किया जाय तो और बेहतर होगा। यह चमत्कारिक मन्त्र दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों से मुक्ति प्रदान कर माता काली की भक्ति की तरफ ले जाता है। आपका भोजन सात्विक हो। आपका मन पवित्र व धार्मिक-आध्यात्मिक हो तभी यह मंत्र चमत्कारिक कार्य करेगा।
यह मंत्र भाग्य चमका देता है। पापों से मुक्ति प्रदान करता है। यह मंत्र तन व मन को निरोग करता है। महाकाली भक्ति मन को निर्मल करती है व शक्ति प्रदान करती है। यह मन को शुद्ध करता है। मन की अगली गति माता की भक्ति की प्राप्ति व जीवन में आध्यात्मिक शक्ति के जागरण का है। आप बहुत बेहतर इंसान बनें। कर्म करें। सब कुछ करने के बावजूद यदि सफलता नहीं मिलती है तो यह मंत्र आपको यशश्वी व सफल बनाएगा। जीवन के समस्त कष्ट समाप्त होते हैं। यह मंत्र रोगियों के लिए ब्रम्हास्त्र जैसा कार्य करता है। इस महामंत्र का जप रात्रि के 12 बजे अवश्य करें। दिन में माता के मंदिर में जाएं वहां काली जी की प्रतिमा की एक परिक्रमा करें तथा नारियल अर्पित करें। माता काली की विधिवत श्रद्धापूर्वक आरती कर प्रसाद वितरण करें।
