अध्यात्म

Aaj Ka Mantra: आज दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र का करें जाप, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Mantra: आज आप जानेंगे एक ऐसे मंत्र के बारे में जो ब्रम्हास्त्र जैसा कार्य करता है। इसके जाप से हर काम में सफलता मिलती है।

Image

Aaj Ka Mantra: आज का मंत्र

Aaj Ka Mantra: सनातन धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व माना जाता है। मंत्रों में इतनी शक्ति होती है कि इनके जाप से देवता आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। मंत्र जप से एकाग्रता बढ़ती है। जीवन में सकारात्मकता आती है। व्यक्ति अध्यात्मिक रूप से मजबूत होता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। आज गुरुवार है। जानिए आज का विशेष मंत्र जिसके जाप से आप अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं।

Aaj Ka Mantra

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।

भावार्थ- यह दुर्गासप्तशती के सप्तश्लोकी दुर्गा का महामन्त्र है। इस मंत्र से मंगल होता है सभी अमंगल दूर होते हैं। जीवन मे सफलता कर्म व भक्ति से ही आती है। यह बहुत ही अद्धभुत व चमत्कारिक मन्त्र है। दुर्गा मंदिर या घर के मंदिर में में रुद्राक्ष की माला पर इसका जप करें। आप इसका मानसिक जप भी कर सकते हैं। यदि इस मंत्र को पीपल के वृक्ष के नीचे जप किया जाय तो और बेहतर होगा। यह चमत्कारिक मन्त्र दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों से मुक्ति प्रदान कर माता की भक्ति की तरफ ले जाता है। आपका भोजन सात्विक हो। आपका मन पवित्र व धार्मिक-आध्यात्मिक हो तभी यह मंत्र चमत्कारिक कार्य करेगा।

मंत्र जाप के फायदे

यह मंत्र भाग्य चमका देता है। ऐश्वर्य प्रदान करता है। यह मंत्र तन को निरोग करता है। मन को निर्मल करता है। मंत्र मन को शुद्ध करता है। मन की अगली गति भगवान की प्राप्ति व जीवन में ऐश्वर्य व जनहित का है। आप बहुत बेहतर इंसान बनें। कर्म करें। सब कुछ करने के बावजूद यदि सफलता नहीं मिलती है तो यह मंत्र आपको यशश्वी व सफल बनाएगा। जीवन के समस्त अमंगल समाप्त होते हैं। यह मंत्र ब्रम्हास्त्र जैसा कार्य करता है। इस महामंत्र का जप अवश्य करें। माता के मंदिर में जाएं वहां दुर्गा जी की प्रतिमा की एक परिक्रमा करें। इस मंत्र से भगवान शिव व माता दुर्गा दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सर्वसिद्ध यह महामंत्र माता जगदम्बा के शरणागत होकर ही प्राप्त किया जा सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article