अध्यात्म

आज रोजा कितने बजे खुलेगा 18 March 2026, आज का इफ्तार का टाइम क्या है, यहां नोट करें सही टाइम

रमजान अपने आखिरी दिनों में है और रोजेदार इन दिनों में इबादत और दुआ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आज 18 मार्च 2026 को रमजान का 28वां रोजा रखा जा रहा है। ऐसे में लोगों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आज उनके शहर में इफ्तार का सही समय क्या है और रोजा कब खुलेगा।

Image

आज का इफ्तार टाइम 18 March 2026 (PC- ai)

रमजान का महीना जैसे-जैसे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ता है, वैसे-वैसे रोजेदारों की दिनचर्या और ज्यादा अनुशासित और इबादत से भर जाती है। सुबह सेहरी के बाद शुरू हुआ रोजा पूरे दिन सब्र और संयम के साथ रखा जाता है और फिर शाम को सूर्यास्त के साथ खत्म होता है। हर रोज की तरह आज भी लोगों के मन में यह सवाल होता है कि उनके शहर में रोजा किस समय खुलेगा और इफ्तार का सही वक्त क्या रहेगा। सही समय जानना जरूरी है, ताकि इबादत पूरी तरीके से और सही वक्त पर की जा सके। आइए जानते हैं आज रोजा कब खुलेगा, नोट करें आज का इफ्तार का समय....

आज 18 मार्च 2026 को रोज कब खुलेगा

रोजा सुबह फज्र की अजान के साथ शुरू होता है और शाम को मगरिब की अजान के साथ खत्म होता है। यानी जैसे ही सूरज ढलता है, रोजेदार इफ्तार कर सकते हैं।

आज 18 मार्च 2026 को इफ्तार का समय

शहरइफ्तार का समय (अनुमानित)
दिल्ली शाम 6:34 PM
नोएडा शाम 6:34 PM
गाजियाबादशाम 6:34 PM
गुरुग्रामशाम 6:35 PM
फरीदाबादशाम 6:34 PM
जयपुरशाम 6:40 PM
लखनऊशाम 6:21 PM
कानपुरशाम 6:23 PM
कोलकाताशाम 5:52 PM
हैदराबादशाम 6:33 PM
चेन्नईशाम 6:27 PM
बेंगलुरुशाम 6:37 PM
मुंबईशाम 6:54 PM
अहमदाबादशाम 6:53 PM
चंडीगढ़शाम 6:36 PM
श्रीनगर शाम 6:39 PM
नोट: बता दें कि टाइमिंग में छोटा सा फर्क इलाके के हिसाब से हो सकता है, इसलिए कुछ लोग 1-2 मिनट बाद इफ्तार करना बेहतर मानते हैं।

इफ्तार का सही तरीका क्या है?

इफ्तार हमेशा सादगी से शुरू करना बेहतर माना जाता है। आमतौर पर रोजा खजूर और पानी से खोला जाता है, क्योंकि यही तरीका सुन्नत में बताया गया है। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की जाती है और फिर आराम से खाना खाया जाता है।

इफ्तार का वक्त क्यों होता है खास?

पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तार का समय सुकून देने वाला होता है। इस वक्त रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और दिल से दुआ करते हैं। माना जाता है कि इफ्तार के समय मांगी गई दुआ खास तौर पर कबूल होती है, इसलिए लोग इस समय को बहुत अहम मानते हैं।

आखिरी दिनों में बढ़ जाती है इबादत

रमजान के अंतिम दिनों में लोग इबादत पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। नमाज, कुरआन की तिलावत और दुआ का सिलसिला बढ़ जाता है। इन्हीं दिनों में लैलतुल कद्र की रात आती है, जिसे हजार महीनों से बेहतर माना गया है। इसलिए रोजेदार इन दिनों को खास तौर पर इबादत में बिताने की कोशिश करते हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article