Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 8 July 2026 : आज 08 जुलाई 2026 है। 08 का अंक न्याय, कर्म, धैर्य, आत्मबल, वैभव और तार्किक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इस अंक के स्वामी ग्रह शनि हैं, जो परिश्रम, अनुशासन और न्याय के कारक माने जाते हैं। आज 08-07-2026 का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसके स्वामी केतु हैं। केतु आत्मचिंतन, आध्यात्म, शोध और अचानक मिलने वाले अवसरों के कारक हैं। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 और 06 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। सूर्य और केतु के सहयोग से नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। हालांकि व्यवसाय में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा या लीवर संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। नौकरी में कार्यों की अधिकता के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय में मूलांक 04 और 07 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय तिल का दान करें। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। केतु और गुरु का सहयोग नौकरी में नया अवसर या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन भविष्य के लिए लाभदायक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। बैंकिंग, आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। राहु और केतु का सहयोग व्यवसाय में लाभ और नई उपलब्धि दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय सात अन्न और फलों का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 07 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 02 और 08 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में तनाव रह सकता है, लेकिन रुके हुए कार्य पूरे होने के योग भी बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय गेहूं और गुड़ का दान करें। शुभ रंग नीला और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। शुक्र, शनि और केतु का सहयोग नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। आईटी, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग बैंगनी और आसमानी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। व्यवसाय में अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में मूलांक 01 और 02 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में साइनस की समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय मसूर और गुड़ का दान करें। शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। आज का दिन नौकरी और व्यवसाय दोनों के लिए शुभ रहेगा। शनि और केतु का सहयोग करियर में बड़ी सफलता और व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। मंगल और शनि का सहयोग नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग बना रहा है। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना है और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आज का उपाय हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
